Heavy Rain Alert: अगले 48 घंटों में इन 11 राज्यों में भारी बारिश मचाएगी तांडव, बिजली कड़कने और ओलावृष्टि का अलर्ट भी जारी
punjabkesari.in Monday, Jan 26, 2026 - 02:28 PM (IST)
Heavy Rain Alert : आज पूरा देश 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। कर्तव्य पथ पर तिरंगे की आन-बान और शान के बीच मौसम विभाग (IMD) ने एक बड़ी चेतावनी जारी की है। दिल्ली-NCR में बारिश के बाद प्रदूषण तो कम हुआ है लेकिन पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। अगले 48 घंटों में देश के 11 राज्यों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का संकट मंडरा रहा है। जानिए आपके राज्य में मौसम का क्या हाल रहने वाला है:
यह भी पढ़ें: 'मेरे साथ संबंध बनाओ वरना!' हवस की प्यासी बुआ ने अपनी भतीजी पर रखी गंदी नज़र, मना करने पर...
पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में गलन
पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने से पहाड़ों का मिजाज बदल गया है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी की आशंका है। 28 जनवरी को उत्तराखंड में 50-70 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। पहाड़ों की यह ठंड सीधे मैदानी इलाकों (पंजाब, हरियाणा, दिल्ली) में गलन बढ़ाएगी।
इन 11 राज्यों में बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तर से दक्षिण तक 11 राज्यों को सतर्क रहने को कहा है:
-
उत्तर भारत: दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 27 जनवरी को बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
-
पूर्वी भारत: बिहार में 28 जनवरी को भारी बारिश और गरज-चमक का अनुमान है।
-
दक्षिण भारत: केरल और तमिलनाडु में मानसून जैसा नजारा दिख रहा है। यहाँ 26 से 28 जनवरी तक मूसलधार बारिश के साथ धूलभरी आंधी चल सकती है।
21 जिलों में शीतलहर (Cold Wave) की चेतावनी
उत्तर प्रदेश के कई हिस्से कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं। गोरखपुर, प्रयागराज, अयोध्या और झांसी समेत 21 जिलों में शीतलहर का अलर्ट है। सुबह और रात के समय तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।


