Heavy Rain Alert: 28 और 29 सितंबर को होगी भयंकर बारिश, IMD ने इन जिलों में जारी किया हाई अलर्ट

punjabkesari.in Friday, Sep 26, 2025 - 06:56 PM (IST)

नेशनल डेस्क : मध्य प्रदेश के कई हिस्सों से अब मानसून विदाई लेने लगा है। हालांकि पूरे प्रदेश से मानसून के जाने में अभी कुछ दिन लग सकते हैं। इस बीच प्रदेश के कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, अगले 72 घंटों में यानी 28 और 29 सितंबर को मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश होने की संभावना है।

अगले 72 घंटे में इन जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग ने इंदौर, देवास, खरगोन, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, बैतूल, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, 27 सितंबर तक प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। ग्वालियर, दतिया और मंदसौर को छोड़कर बाकी जिलों में हल्की बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें - WHO Report: 21 करोड़ से अधिक भारतीय हैं इस खतरनाक बिमारी की चपेट में… कहीं आप भी तो नहीं हैं शामिल?

मानसून की विदाई का समय और रिकॉर्ड

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश से मानसून की विदाई बुधवार से शुरू हो गई है। पिछले सालों में आमतौर पर अक्टूबर में मानसून विदा होता था, लेकिन इस बार उत्तर-पश्चिमी हिस्से से पहले ही विदाई शुरू हुई है। इस बार प्रदेश में मानसून करीब 100 दिनों तक सक्रिय रहा। मानसून की एंट्री 16 जून को हुई थी, जबकि विदाई 24 सितंबर को शुरू हुई। यह सात साल में पहली बार हुआ है कि मानसून सितंबर में विदा हुआ। इससे पहले 2017 में 30 सितंबर और 2015 में 29 सितंबर को मानसून विदा हुआ था।

यह भी पढ़ें - राजधानी दिल्ली में बड़ा बदलाव, 11 की बजाय अब कुल 13 जिले होंगे; एक जिला हो सकता है खत्म

जनता के लिए संदेश

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले दो दिनों में इन जिलों में तेज बारिश होने के कारण लोग सतर्क रहें। बाहर निकलते समय सुरक्षा का ध्यान रखें और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थान पर रहें।


 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mehak

Related News