उत्तर भारत में बर्फीली हवाओं का कहर, दिल्ली में छाया घना कोहरा...4 डिग्री तक जा सकता है पारा

punjabkesari.in Friday, Jan 22, 2021 - 10:51 AM (IST)

नेशनल डेस्क: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है। शुक्रवार सुबह दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में कोहरी की घनी चाहर बिछी दिखाई दी। दिल्ली में सुबह न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री दर्ज किया गया। साथ ही विजिबिलिटी 500 मीटर दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के चलते ऐसा हो रहा है। मौसम विभाग ने अगले हफ्ते सोमवार (25 जनवरी) तक कड़कती ठंड और घने कोहरे का अनुमान जताया है। मौसम विभाग की माने तो अगले तीन-चार दिन तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा और बर्फीली हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ेगी।

PunjabKesari

जम्मू-कश्मीर में आज बर्फबारी के आसार
मौसम विभाग के एक प्रवक्ता के मुताबिक न्यूनतम तापमान के साथ-साथ घाटी में बारिश की वजह से मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखी गई। IMD के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार से फिर से बफर्बारी हो सकती है, हालांकि अगले 24 घंटों के दौरान घाटी में मौसम शुष्क रहेगा। उन्होंने कहा कि अरब सागर से उत्पन्न हुआ ताजा पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और पाकिस्तान से होता हुआ घाटी की ओर बढ़ रहा है, जिसका प्रभाव दिखेगा। इस कारण शुक्रवार को कुछ जगहों पर हल्की बफर्बारी हो सकती है।

PunjabKesari

इसका प्रभाव बढ़ने से शनिवार और रविवार को अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम बफर्बारी होगी, हालांकि शनिवार को कुछ जगहों पर भारी बफर्बारी की संभावना है। प्रवक्ता ने कहा कि बुधवार से रात के तापमान में आई गिरावट के बाद गुरुवार को ठंडी हवाओं के साथ हुई बारिश के कारण ठंडा का प्रकोप जारी रहा। हालत यह है कि श्रीनगर की विश्व प्रसिद्ध डल झील और अन्य जल-निकाय जमे हुए हैं, जहां अधिकारियों ने लोगों, विशेष तौर पर युवाओं और बच्चों को जमे हुए पानी पर न चलने की चेतावनी दी है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News