जम्मू में गर्मी का प्रकोप, 40 डिग्री पहुंचा पारा

punjabkesari.in Monday, Apr 29, 2019 - 03:21 PM (IST)

जम्मू: गर्मी अब अपने तेवर दिखाने लगी है। जम्मू संभाग में प्रचंड गर्मी हो रही है। पारा 40 टच कर रहा है। रविवार को ही तापमान 39.1 डिग्री दर्ज किया गया। अप्रैल के शुरूआत में जहां मौसम सुहावना बना हुआ था वहीं महीने के अंत में यह गर्मी का रिकार्डतोड़ दिन रहा। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी। विभाग के अनुसार अभी बारिश की भी कोई संभावना नहीं है।


लोग नहरों और ठंडी जगहों का रूख क रहे हैं। सुबह दस बजे के बाद जहां बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है वहीं शाम को पांच बजे तक गर्मी और तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है। जम्मू में इन दिनों गेहूं की फसल की कटाई का काम भी चल रहा है और गर्मी इस काम में भी रोड़े अटका रही है। किसानों का कहना है कि सुबह और शाम को ही खेतों में काम करना संभव हो पा रहा है जबकि दोपहर को तो लू का डर सता रहा है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News