दिल्ली में उमस भरी रही सुबह, शाम तक बारिश की संभावना

punjabkesari.in Friday, Jul 19, 2019 - 11:24 AM (IST)

नई दिल्ली: दिल्लीवासियों को शुक्रवार को उमस भरी सुबह का सामना करना पड़ा जहां न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा जो इस मौसम के औसत से दो डिग्री कम था। वहीं पंजाब के कई हिस्सों में आज सुबह भारी बारिश हुई। हालांकि शाम तक शहर के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक सुबह 8 बजकर 32 मिनट पर आर्द्रता का स्तर 82 प्रतिशत दर्ज किया गया। शहर के लिए आधिकारिक आंकड़े जारी करने वाली सफदरजंग वेधशाला ने पिछले 24 घंटों में 3.6 मिलिमीटर बारिश दर्ज की।

मौसम वैज्ञानिकों ने शाम तक शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश का अनुमान जताया है। वैज्ञानिकों ने कहा कि आज आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री दर्ज किया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News