Health Tips: किचन में रखी इन पांच चीजों से हो सकता है कैंसर, जरूर जान लीजिए ये बात
punjabkesari.in Wednesday, Feb 19, 2025 - 02:17 PM (IST)

नेशनल डेस्क: हमारे घरों में कई ऐसी चीजें मौजूद होती हैं, जिन्हें हम रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल करते हैं, लेकिन हममें से कई लोग यह नहीं जानते कि ये चीजें धीरे-धीरे हमारे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती हैं। कुछ घरेलू सामान में ऐसे रसायन पाए जाते हैं जो कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं। यह जानकारी कई रिसर्च और स्टडीज में सामने आई है। आइए जानते हैं 5 ऐसी सामान्य चीजों के बारे में, जिन्हें हम अक्सर इस्तेमाल करते हैं और ये हमारे लिए खतरे का कारण बन सकती हैं।
यह भी पढ़ें: शरीर में कैंसर होने पर सबसे पहले कौन सा लक्षण नजर आता है?
1. प्लास्टिक बोतल और कंटेनर
रोजाना पानी पीने के लिए हम प्लास्टिक की बोतल का इस्तेमाल करते हैं या फिर खाने को रखने के लिए प्लास्टिक कंटेनर्स का सहारा लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये प्लास्टिक के बर्तन कैंसर का कारण बन सकते हैं? प्लास्टिक में ऐसे रसायन होते हैं, जिन्हें कार्सिनोजेनिक (cancer-causing) माना जाता है। लगातार इनका इस्तेमाल करने से शरीर में ये रसायन जमा हो सकते हैं, जो कैंसर जैसी बीमारियों का कारण बन सकते हैं। ब्रेस्ट कैंसर संस्था के मुताबिक, सभी प्रकार के प्लास्टिक बर्तन से केमिकल्स रिसते हैं, जो लंबे समय में स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: किडनी में कैंसर होने पर शरीर में नजर आते हैं ये लक्षण
2. नॉन-स्टिक कुकवेयर
नॉन-स्टिक बर्तनों का इस्तेमाल लगभग हर घर में होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये बर्तन भी कैंसर का खतरा बढ़ा सकते हैं? नॉन-स्टिक कुकवेयर की कोटिंग में एक खास पदार्थ होता है, जो पिघलने के बाद खतरनाक रसायन उत्पन्न करता है। यह रसायन शरीर में जमा हो सकते हैं और समय के साथ कैंसर जैसी समस्याएं उत्पन्न कर सकते हैं। इसलिए नॉन-स्टिक बर्तनों के बजाय पारंपरिक बर्तन या स्टेनलेस स्टील के बर्तन का इस्तेमाल करना सुरक्षित हो सकता है।
यह भी पढ़ें: सर्दी-जुकाम कैंसर का संकेत? जानें इसके लक्षण और सावधानी
3. रिफाइंड ऑयल
हमारे खानपान में तेल का महत्वपूर्ण स्थान है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रिफाइंड तेल का ज्यादा सेवन कैंसर का खतरा बढ़ा सकता है? रिफाइंड तेल में ट्रांस फैट होता है, जो शरीर में सूजन को बढ़ा सकता है और इसके परिणामस्वरूप कैंसर जैसी बीमारियां उत्पन्न हो सकती हैं। इसके अलावा, जब हम रिफाइंड तेल को बार-बार गर्म करते हैं, तो फ्री रेडिकल्स उत्पन्न होते हैं, जो हमारे शरीर के लिए हानिकारक होते हैं। इससे बचने के लिए, आपको कोल्ड प्रेस्ड या ऑर्गेनिक तेल जैसे सरसों, नारियल और जैतून के तेल का उपयोग करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: पेट में कैंसर होने पर बाथरूम में नजर आते हैं ये लक्षण, जानें क्या है बचाव
4. फॉइल पेपर और प्लास्टिक
हमेशा ध्यान दें कि खाना गर्म करते समय किस सामग्री का इस्तेमाल कर रहे हैं। प्लास्टिक के कंटेनर या एल्युमिनियम फॉइल का बार-बार इस्तेमाल सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। माइक्रोवेव में प्लास्टिक कंटेनर का इस्तेमाल करने से डायोक्सिन नामक केमिकल्स निकलते हैं, जो कैंसर का कारण बन सकते हैं। इसी तरह, एल्युमिनियम फॉइल का अधिक इस्तेमाल शरीर में एल्युमिनियम की मात्रा को बढ़ा सकता है, जिससे नर्वस सिस्टम प्रभावित हो सकता है। इसके बजाय, माइक्रोवेव में कांच या सेरेमिक के बर्तन का इस्तेमाल करें, जो सुरक्षित होते हैं।
5. प्रोसेस्ड मीट
प्रोसेस्ड मीट, जैसे बेकन, सॉसेज, और हैम, को भी अक्सर खाने में शामिल किया जाता है, लेकिन ये भी कैंसर का खतरा बढ़ा सकते हैं। इनमें हानिकारक रसायन और संरक्षक पदार्थ होते हैं, जो लंबे समय में स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकते हैं। कई रिसर्च ने यह साबित किया है कि प्रोसेस्ड मीट का सेवन बढ़ाने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए इनका सेवन सीमित करना या इससे बचना ही बेहतर है।