स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- दो राज्यों में हैं सबसे ज्यादा कोरोना के एक्टिव मामले

punjabkesari.in Tuesday, Feb 23, 2021 - 09:33 PM (IST)

नई दिल्लीः स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि देश में मंगलवार दोपहर एक बजे तक कोविड-19 टीके के 1,17,54,788 डोज लगाए गए, इनमें से 1,04,93,205 को पहला डोज और 12,61,583 को दूसरा डोज दिया गया। कर्नाटक, तेलंगाना, दिल्ली, पंजाब सहित 11 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों ने 60 प्रतिशत से कम स्वास्थ्यकर्मियों को टीके का पहला डोज लगाया है।

स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात सहित 12 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में 75 प्रतिशत से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मियों को कोविड-19 टीके का पहला डोज लगाया गया है। भारत में अभी तक छह लोगों में सार्स-सीओवी-2 के दक्षिण अफ्रीकी स्ट्रेन (स्वरूप) का पता चला है।

भूषण ने बताया कि देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मामलों में से 75 प्रतिशत दो राज्यों केरल और महाराष्ट्र में हैं। जिसमें 38 % केरल और 37 % महाराष्ट्र में एक्टिव केस हैं। इसके अलावा, कर्नाटक में 4%, तमिलनाडु में 2.78 एक्टिव मामले हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News