रक्षक बना भक्षक, हेड कांस्टेबल ने शादी का झांसा देकर किया रेप, नहीं लिखी FIR तो पीड़िता ने खाया जहर

punjabkesari.in Wednesday, Jun 05, 2024 - 04:16 PM (IST)

छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सरकंडा थाने में हेड कांस्टेबल के खिलाफ दुष्कर्म का माम दर्ज किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक एक युवती से एक हेड कांस्टेबल ने शादी का झांसा देकर रेप किया और बाद में विवाह से मुकर गया। पीड़तिा रिपोर्ट लिखाने कई थानों का चक्कर लगाती रही लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। तब उसने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। सरकंडा पुलिस ने इसके बाद हेड कांस्टेबल के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया।

PunjabKesari

पीड़ति युवती का विगत कुछ समय से हेड कांस्टेबल सौरभ चौबे के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसने युवती से शादी करने का वादा किया और कई बार दुष्कर्म किया। इसी बीच युवती को पता चला कि कांस्टेबल ने किसी दूसरी युवती से सगाई कर ली है। जानकारी मिलने के बाद वह हेड कांस्टेबल से मिली और शादी का वादा पूरा करने के लिए कहा लेकिन उसने मना कर दिया। हेड कांस्टेबल के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने के लिए उसने सिविल लाइन, सकरी और सरकंडा थाने का कई बार चक्कर लगाया लेकिन उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई।

PunjabKesari

इससे परेशान होकर पीड़िता ने सोमवार को जहर खाकर जान देने की कोशिश की। जैसे ही सरकंडा पुलिस को जहर खाने की जानकारी मिली उसने आनन फ़ानन में हेड कांस्टेबल सौरभ चौबे के खिलाफ दुष्कर्म का अपराध दर्ज कर लिया। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Utsav Singh

Related News