पहले पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर बेटे की हत्या कर खूंटी से लटकाया शव...वारदात को अंजाम देकर शख्स ने खुद भी किया सुसाइड

punjabkesari.in Sunday, Jun 02, 2024 - 02:22 PM (IST)

नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश के झांसी से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आपके पैरे तले जमीन खिसक जाएगी। यहां एक ओटो ड्राइवर ने घरेलू विवाद को लेकर अपनी पत्नी और 4 साल के बेटे की हत्या कर दी। फिर रसोईघर में जाकर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिवारवालों की बात से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि घटना के पीछे आपसी विवाद बताया जा रहा है।

PunjabKesari

10 साल पहले प्रियंका से हुई थी शादी 
आपको बता दें कि झासी में पठौरिया में रहने वाले नीलेश साहू की शादी लगभग 10 साल पहले प्रेमनगर में रहने वाली प्रियंका के साथ हुई थी। शादी के करीब 4-5 साल के बाद दोनों को एक लड़का हुआ। नीलेश पेशे से ओटो ड्राइवर था। नीलेश शराब पीने का आदी था। जिसे लेकर अक्सर पत्नी के साथ झगड़ा होता था। वह 29 मई को अपनी पत्नी के साथ साले  के घर उसके बेटे के जन्मदिन में शामिल होने गया था। जन्मदिन में शामिल होने के बाद उसकी पत्नी वापस नहीं गई, जिस कारण पति से उसका झगड़ा हो गया। गुस्से में नीलेश अपने बेटे को लेकर घर लौट गया। 

गुस्से में पत्नी और बेटे को उतारा मौत के घाट
बिते 1 जून को नीलेश अपने बेटे के साथ फिर ससुराल गया। उस दिन भी किसी बात को लेकर नीलेश का अपनी पत्नी के साथ झगड़ा हो गया। उस समय ना घर में प्रियंका का भाई था और ना ही प्रियंका के मां और पिता। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि नीलेश ने अपनी पत्नी प्रियंका की गला दबाकर हत्या कर दी। इससे भी नीलेश का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने 4 साल के बेटे हिमांशु को भी मार डाला और शव दीवार की खूंटी से लटका दिया। इसके बाद किचन में जाकर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। जब प्रयंका का भाई मोनू घर वापस लौटा तो घर का नजारा देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गये। जिसके के बाद उसने मां और पिता के साथ पुलिस को भी घटना की जानकारी दी।

PunjabKesari

शराब पीने को लेकर होता था झगड़ा 
जिसके बाद पुलिस दल और SSP एवं अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। तीनों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घर में लगे CCTV से जानकारी हासिल कर रही है। महिला के परिजनों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता रहता था। कल भी इनके बीच झगड़ा हुआ। पति पर शराब पीने और बदतमीजी का आरोप लगा रहे हैं। कल झगड़ा होने के बाद परिवार ने निर्णय लिया था कि पति-पत्नी अलग रहें। उस निर्णय के बाद गुस्से में पति अपने 4 साल के बच्चे को लेकर अपने घर पठौरिया चला गया था। आज महिला के मायके वाले बाहर गए थे। इसी दौरान पति बच्चे को लेकर महिला के यहां आ गया, जहां उसने पत्नी और बच्चे को मारकर स्वयं फांसी लगा ली।

PunjabKesari

पेशे से था ओटो चालक
मृतका की मां कमलेश साहू ने कहा कि हम बल्लमपुर में थे। बेटी और दामाद में अक्सर झगड़ा होता रहता था। छोटी लड़की बबीना में थी। उसने फोन कर जानकारी दी। मृतका के भाई मोनू ने कहा कि जैसे हम आए और गेट खोला तो देखकर घटना का पता चला। पुलिस अधिकारी SSP राजेश का कहना है कि घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया गया है। नीलेश ओटो चालक है। वह घर के रसोईघर में लटकती हालत में मिला है। उसकी पत्नी के गले पर निशान है और बच्चे को भी लटकाया गया है। परिवार से पूछताछ की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Utsav Singh

Related News