कांग्रेस पार्षद हर्ष शर्मा ने थामा भाजपा का दामन, कहा- कोई नहीं सुनता था हमारी

punjabkesari.in Saturday, Apr 15, 2017 - 07:03 PM (IST)

नई दिल्लीः दिल्ली एमसीडी चुनाव से पहले कांग्रेस काे बड़ा झटका लगा है। एमसीडी चुनाव 2012 में संबित पात्रा को हराने वाले कांग्रेस पार्षद हर्ष शर्मा ने भाजपा का हाथ थाम लिया है। भाजपा में शामिल होने के बाद उन्हाेंने कहा कि कांग्रेस में कोई हमारी नहीं सुनता था। कांग्रेस में केवल अपने रिश्तेदारों की सुनी जाती है। इसलिए उनसे और ज्यादा दिन पार्टी में नहीं रहा जा रहा था। उन्होंने कहा, मोदी जी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं और उनके विज़न को देखते हुए ही वह भाजपा में शामिल हुए हैं। 

बता दें कि शुक्रवार को हर्ष शर्मा के भाजपा में शामिल होने के मौके पर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी समेत कई नेता बीजेपी कार्यालय में मौजूद थे। पिछले एमसीडी चुनाव में हर्ष शर्मा ने कश्मीरी गेट सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीता था। शर्मा की बीवी उमा शर्मा 2007 में इस सीट से पार्षद रही थीं। शर्मा के अलावा कांग्रेस के एक अन्य नेता, आप और शिरोमणी अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी की सदस्यता ली है। कांग्रेस पूर्वी दिल्ली के नेता शिव सोड़ी भी भाजपा में शामिल हुए है। इन लोगों के बीजेपी में शामिल होने के बाद मनोज तिवारी ने कहा कि इससे यह साबित होता है कि कैसे आप और कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं का इन पार्टियों से मोहभंग हो गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News