हरीश साल्वे बनेंगे ब्रिटिश क्वीन के लीगल एडवाइजर, कुलभूषण केस में निभा चुके हैं अहम् भूमिका

punjabkesari.in Saturday, Jan 18, 2020 - 04:11 PM (IST)

लंदनः भारत के वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे को ब्रिटिश क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के कानूनी सलाहकार (legal adviser) पद पर नियुक्त किया जाएगा। इसकी आधिकारिक घोषणा मार्च में होगी।साल्वे कुलभूषण जाधव मामले में अहम् भूमिका निभा चुके हैं। वे पूर्व सालिसिटर जनरल हैं। अब उन्हें ब्रिटेन की महारानी के लिए कोर्ट ऑफ इंग्लैंड और वेल्स के लिए क्वीन काउंसिल क्यूसी नियुक्त किया जा रहा है। साल्वे का नाम ब्रिटेन के न्याय मंत्रालय द्वारा 13 जनवरी को जारी सिल्क नियुक्तियों (एक खास तरह के सिल्क के गाउन पहनने वाले वकील जो रानी के विशेष वकील होते हैं, उन्हें उनके मेरिट के आधार पर यह नियुक्तियां दी जाती हैं) की सूची में शामिल है।

PunjabKesari

सलाहकार के लिए आए थे  258 आवेदन
बार एंड बेंच की खबर के मुताबिक साल्वे और अन्य नियुक्तियों को औपचारिक रूप से इस वर्ष 16 मार्च को रानी के वकील के रूप में नियुक्त किया जाएगा। रानी के वकील का खिताब उन लोगों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने वकालत के संचालन में विशेष कौशल और विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया है। ब्रिटेन के न्याय मंत्रालय ने नई नियुक्तियों की सूची जारी की है। इसमें साल्वे का नाम शामिल है। ब्रिटिश सरकार के मुताबिक, महारानी के लिए 114 वकील नियुक्त किए जा रहे हैं। इनमें 10 महिला, 22 गैर ब्रिटिश वंशज और 26 सलाहकार के लिए 258 आवेदन आए थे। हरीश साल्वे के दादा पीके साल्वे क्रिमिनल लॉयर रहे हैं और उनके परदादा जज थे।
 

जानें कौन हैं हरीश साल्वे
हरीश साल्वे का जन्म महाराष्ट्र के नागपुर शहर के धुले जिले के वरुड गांव में में 1956 में हुआ था। यहीं कॉमर्स में ग्रैजुएट होने के बाद साल्वे ने सीए (चार्टर्ड अकाउंटेंट) की पढ़ाई शुरु की। सीए बनने के बाद वे कराधान विशेषज्ञ बने। उन्होंने अपने कानूनी करियर की शुरुआत 1980 में की थी।

  • हरीश साल्वे ने अपनी वकालत की पढ़ाई (एल.एल.बी.) नागपुर विश्वविद्यालय से की थी।
  • उन्होंने 1980 में जेबी दादाचांदजी एंड कंपनी के साथ अपना करियर शुरू किया।
  • उन्हें 1992 में दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित किया गया था।
  • 1992 में वे सुप्रीम कोर्ट के वकील बने और 1995 में सॉलिसिटर जनरल बने। वह 1999-2002 तक भारत के लिए सॉलिसिटर जनरल के रूप में काम करते रहे।
  • वह भारत और विदेशों में कई महत्वपूर्ण मामलों में दिखाई दिए ।
  • साल्वे को 2013 में ब्लैकस्टोन चेम्बर्स के लिए बुलाया गया था।
  • पिछले वर्ष जनवरी में व्हाट एंड केस पार्टनर दीपेन सभरवाल क्वीन के काउंसलर थे।

 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के बेटे हैं साल्वे
हरीश साल्वे के पिता नरेंद्र कुमार साल्वे कांग्रेस के नेता थे। वहीं, उनके दादा प्रसिद्ध आपराधिक वकील थे। वकालत के अलावा हरीश साल्वे को संगीत और पियानो बजाने का भी शौक है। कांग्रेस में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से लेकर राजीव गांधी तक नरेंद्र साल्वे केंद्रीय राजनीति में प्रभावशाली स्थिति में रहे।

PunjabKesari

कुलभूषण जाधव मामले में निभाई अहम् भूमिका
साल्वे ने कुलभूषण जाधव मामले में पाकिस्तान के विरोध में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का पक्ष रखा था।  उन्होंने कुलभूषण जाधव प्रत्यर्पण मामले में अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के समक्ष भारत का प्रतिनिधित्व किया था। साल्वे की दलील के आगे पूरा अंतरराष्ट्रीय न्यायालय एक जुट दिखा था 15:1 की औसत से कहा था कि जाधव मामले में हुआ है वियना कन्वेंशन का उल्लंघन। वह साल्वे की दलीले ही थीं जिसकी वजह से पाकिस्तान में जाधव को कांसुलर एक्सेस दिए जाने के मामले में विजय हासिल की थी।

PunjabKesari

इस केस में सुषमा ने दी थी एक रुपए फीस
कुलुभूषण केस में  जीत के बाद ही तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा था साल्वे ने यह जीत एक रुपए में दिलाई है हम जब मिलेंगे तो उन्हें एक रुपया दूंगी। सुषमा के निधन के बाद उनकी पुत्री ने साल्वे को वो एक रुपया दिया था। फिलहाल साल्वे रतन टाटा और साइरस मिस्त्री के केस से जुड़े हैं और रतन टाटा के वकील हैं।
PunjabKesari

देश के महंगे वकीलों में शामिल हैं साल्वे
अतंरराष्ट्रीय अदालत में भारत का प्रतिनिधित्न करने वाले साल्वे उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ वकील हैं। उनकी गिनती देश के सबसे महंगे वकीलों के तौर पर होती है। एक रिपोर्ट के अनुसार उनकी एक दिन की फीस करीब 30 लाख रुपए है।

PunjabKesari

कई बड़े-बड़े केस लड़ चुके हैं साल्वे

  • अंबानी बंधुओं के बीच कृष्णा गोदावरी गैस बेसिन केस में हरीश साल्वे ने मुकेश अंबानी की ओर से केस लड़ा था।
  • साल्वे ने सलमान हिट एंड रन केस, बिल्किस बानो जैसे मामलों में भी पैरवी की है।
  • टाटा ग्रुप, ITC लिमिटेड, तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता समेत कई हाईप्रोफाइल केस साल्वे लड़ चुके हैं।
  • कुलभूषण जाधव जो कि एक भारतीय नागरिक हैं और पाकिस्तान की जेल में बंद है अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में उनका केस लड़ने के लिए भारत सरकार ने हरीश साल्वे को नियुक्त किया


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News