T20 World Cup 2026 Final: वर्ल्ड कप जीतते ही रोमांटिक हुए हार्दिक पांड्या! माहिका को बताया अपनी ‘मिसेज', मैदान पर आकर किया KISS
punjabkesari.in Monday, Mar 09, 2026 - 06:34 AM (IST)
नेशनल डेस्कः आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज कर लगातार दूसरी बार और कुल तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों की खुशी मैदान पर साफ दिखाई दी।
इस दौरान टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी काफी चर्चा में रहे। जीत के बाद उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को लेकर एक खास बयान दिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

हार्दिक पंड्या ने माहिका को बताया ‘मिसेज’
मैच के बाद इंटरव्यू के दौरान हार्दिक पंड्या ने स्पोर्ट्स एंकर जतिन सप्रू से बातचीत की। इस बातचीत में उन्होंने माहिका शर्मा की जमकर तारीफ की। हार्दिक ने कहा कि जब से माहिका उनकी जिंदगी में आई हैं, तब से उनकी जिंदगी में लगातार अच्छी चीजें हो रही हैं और जीत मिल रही है। बातचीत के दौरान माहिका की तरफ इशारा करते हुए हार्दिक ने कहा — “यही हैं हमारी मिसेज।” यह सुनकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए, क्योंकि “मिसेज” शब्द का इस्तेमाल आमतौर पर पत्नी के लिए किया जाता है।

जीत के बाद माहिका ने हार्दिक को किया KISS
इंटरव्यू खत्म होने के बाद जब हार्दिक पंड्या मैदान पर माहिका शर्मा से मिले तो दोनों काफी भावुक नजर आए। माहिका ने हार्दिक को गले लगाया और खुशी में उनके गाल पर KISS भी किया। इस पल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए और फैंस भी इस पर खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

हार्दिक पंड्या ने बताया अपना अगला लक्ष्य
इंटरव्यू के दौरान हार्दिक पंड्या ने अपने भविष्य के लक्ष्यों के बारे में भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि वह अभी अगले 10 साल तक क्रिकेट खेलना चाहते हैं और इस दौरान 5-6 और ट्रॉफी जीतने का लक्ष्य रखते हैं। हार्दिक ने यह भी बताया कि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में Barbados में खिताब जीतने के बाद उन्होंने खुद से वादा किया था कि वह जितने भी बड़े टूर्नामेंट खेलेंगे, उनमें ट्रॉफी जीतने की पूरी कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ कहने के लिए नहीं था, बल्कि वह इसे सच करने के लिए लगातार मेहनत भी कर रहे हैं।
T20 वर्ल्ड कप 2026 में हार्दिक पंड्या का प्रदर्शन
अगर पूरे टूर्नामेंट में हार्दिक पंड्या के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने टीम के लिए शानदार खेल दिखाया। उन्होंने 9 मैचों में 217 रन बनाए और साथ ही 9 विकेट भी लिए। ऑलराउंड प्रदर्शन की वजह से टीम इंडिया को कई अहम मुकाबलों में जीत मिली। हार्दिक पंड्या के इस शानदार प्रदर्शन ने भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का चैंपियन बनाने में बड़ी भूमिका निभाई।
