Parliament Special Session 2026: हरिवंश नारायण सिंह तीसरी बार बने राज्यसभा के उपसभापति, पीएम मोदी ने दी बधाई
punjabkesari.in Friday, Apr 17, 2026 - 11:38 AM (IST)
Parliament Special Session 2026: संसद के विशेष सत्र में आज का दिन ऐतिहासिक होने वाला है। आज महिला आरक्षण पर बड़ा फैसला आने वाला है। सबकी निगाहें लोकसभा पर टिकी हैं, जहाँ दोपहर 4 बजे बहुप्रतीक्षित महिला आरक्षण विधेयक पर मतदान होना है। गृह मंत्री अमित शाह विपक्ष के हर तीखे सवाल और आशंकाओं का सिलसिलेवार जवाब देंगे।
हरिवंश नारायण सिंह बने उपसभापति
हरिवंश नारायण सिंह लगातार तीसरी बार राज्यसभा उपसभापति के तौर पर चुने गए हैं। इस पर पीएम मोदी ने कहा कि लगातार तीसरी बार चुने जाने के बाद यह जीत न केवल उनके व्यक्तित्व की जीत है, बल्कि उनके प्रति सदन के अटूट विश्वास का प्रमाण भी है।
