पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच आई खुशखबरी, हरदीप पुरी ने जारी किया बयान

punjabkesari.in Tuesday, Jun 09, 2026 - 04:51 PM (IST)

नई दिल्ली। फिलहाल देशभर में बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने ग्राहकों को गहरा झटका दिया है। कीमतें कई जगह 105 रूपए प्रति लीटर से ज्यादा पहुंच चुकी हैं। हालांकि, इस बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने राहत भरी बात कहते हुए कहा कि आने वाले महीनों में फ्यूल के दाम कम होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा है कि तेल की कीमतें लंबे समय तक ज्यादा नहीं रह सकती हैं और आने वाले महीनो में इनके कम होने की उम्मीद है।

हरदीप पुरी ने CNN-News 18 से बात करते हुए स्पष्ट किया, 'तेल की कीमतें लंबे समय तक मौजूदा स्तर पर रहने की संभावना नहीं और आने वाली महीनों में इसके रेट कम होने के आसार हैं ।' बता दें कि उनके इस बयान के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले समय में तेल की कीमतों में कुछ कटौती हो सकती है। हालांकि, उन्होंने आगाह भी किया कि अगर खाड़ी क्षेत्र (Gulf Region) में माहौल और खराब होते रहे तो फिर हालात चिंताजनक हो सकते हैं।

उन्होंने आगे कहा, 'भारत के पास वर्तमान में 76 से 80 दिनों तक चलने के लिए पर्याप्त तल और गैस का भंडार मौजूद है'। उन्होंने यह भी कहा कि, देश की उम्मीद है कि USA, कनाडा और Western Hemisphere के अन्य देश किसी भी आपूर्ति की कमी को पूरा करने में मदद करेंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि मौजूदा वक्त में देश में घरेलू स्तर पर एलपीजी गैस की प्रोडक्शन बढ़ा दी गई है। पहले 32000 मेट्रिक टन प्रोडक्शन होता था, जो अब बढ़कर 54 हजार पहुंच गया है। इस साल से भारत अमेरिका से एलपीजी गैस खरीद रहा है। इसके अलावा और भी कई देश है, जहां से गैस को खरीदा जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Rahul Singh

Related News