31 July Petrol-Diesel Price: महीने के आखिरी दिन पेट्रोल-डीजल की नई रेट लिस्ट हुई जारी, जानें कितने बढ़े भाव?

punjabkesari.in Friday, Jul 31, 2026 - 09:59 AM (IST)

31 July Petrol-Diesel Price : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बावजूद भारतीय सरकारी तेल कंपनियों (OMCs) ने आज देश भर में पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। ईंधन की दरें अपने पुराने स्तर पर ही स्थिर बनी हुई हैं। देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में आखिरी बड़ा बदलाव 25 मई को हुआ था जब तेल कंपनियों ने पेट्रोल ₹2.61 प्रति लीटर और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा किया था। तब से लेकर अब तक प्रमुख शहरों में दरें जस की तस बनी हुई हैं।

बता दें कि मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का सीधा असर अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार पर देखने को मिल रहा है। हालांकि मिडिल ईस्ट से तेल टैंकरों की आवाजाही लगातार जारी रहने के कारण वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) के दाम करीब 1% गिरकर $87.30 प्रति बैरल के आसपास आ गए। इससे ठीक एक दिन पहले जंग के बढ़ते खतरे के कारण कच्चे तेल में 7.91% की भारी तेजी दर्ज की गई थी जो हाल के दिनों में आया सबसे बड़ा उछाल था।

PunjabKesari

देश के प्रमुख शहरों में आज पेट्रोल-डीजल की कीमतें

शहर,           पेट्रोल (₹/लीटर),      डीजल (₹/लीटर)
दिल्ली,          ₹102.12,              ₹95.20
मुंबई,            ₹111.18,              ₹97.83
कोलकाता,     ₹113.47,             ₹99.82
चेन्नई,            ₹107.77,             ₹99.55
बेंगलुरु,         ₹110.93,            ₹98.80

PunjabKesari

हैदराबाद,      ₹115.69,            ₹103.82
लखनऊ,      ₹102.05,            ₹95.55
पटना,          ₹113.35,           ₹99.36
अगरतला,     ₹105.17,           ₹94.05


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News