Happy Birtday राहुल गांधी, 56 साल के हुए कांग्रेस नेता, खरगे समेत कांग्रेस के कई नेताओं ने दी बधाई
punjabkesari.in Friday, Jun 19, 2026 - 10:49 AM (IST)
नेशनल डेस्क: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर शुक्रवार को उन्हें बधाई दी और कहा कि वह सत्ता के सामने निर्भीक होकर सच कहते हुए समाज के सबसे कमजोर और हाशिए पर खड़े लोगों के अधिकारों और हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं। राहुल गांधी का जन्म 19 जून, 1970 को नई दिल्ली में हुआ था। वह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की ज्येष्ठ संतान हैं। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश के रायबरेली से लोकसभा सदस्य और निचले सदन में नेता प्रतिपक्ष हैं। वह पिछले 22 वर्षों से सक्रिय राजनीति में हैं।
<
Warm birthday wishes to Shri @RahulGandhi.
— Mallikarjun Kharge (@kharge) June 19, 2026
Your unbridled dedication to the ideals of the Constitution and your uncompromising fight for the unheard voices have inspired millions.
The Congress party’s tradition of inclusiveness, social justice, harmony and compassion finds…
खरगे ने पोस्ट कर लिखा
खरगे ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, ''राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। संविधान के आदर्शों के प्रति आपकी अटूट निष्ठा और वंचित एवं अनसुनी आवाज़ों के लिए आपका अडिग संघर्ष लाखों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत रहा है। समावेशिता, सामाजिक न्याय, सद्भाव और करुणा की कांग्रेस पार्टी की गौरवशाली परंपरा आपके सार्वजनिक जीवन और नेतृत्व में स्पष्ट रूप से प्रतिबिंबित होती है।" उन्होंने कहा कि जनता के बीच राहुल गांधी के निरंतर संवाद और सत्ता से निर्भीक होकर सच कहने के साहस के माध्यम से आपने सदैव समाज के सबसे कमजोर और हाशिए पर खड़े लोगों के अधिकारों और हितों की सशक्त पैरवी की है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुख, शक्ति और राष्ट्रसेवा के लिए दीर्घायु जीवन प्रदान करें।"
<
Heartfelt birthday greetings to the Leader of the Opposition, Shri @RahulGandhi .
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) June 19, 2026
A tireless champion for the youth, women, and underprivileged, Rahul ji has become a powerful voice for the unheard across India. His unwavering commitment to protecting constitutional values,… pic.twitter.com/dYomdLbWJa
पवन खेड़ा ने भी दी बधाई
कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा, "बहुत कम नेताओं ने इतने लंबे समय तक इतनी कटुता भरी आलोचना और इतने लंबे समय तक निरंतर सार्वजनिक जांच परख का सामना किया है। ऐसी परिस्थितियों में अधिकतर लोग सार्वजनिक जीवन से पीछे हट जाते। लेकिन उन्हें कमज़ोर करने का हर प्रयास मानो उनके संकल्प को और दृढ़ करता गया, उनकी राजनीति को और परिपक्व बनाता गया, और जनता से उनके संबंध को और गहरा करता गया।"
>
“Wind extinguishes a candle and energizes fire.”
— Pawan Khera 🇮🇳 ಪವನ್ ಖೇರಾ (@Pawankhera) June 19, 2026
Few leaders have faced as much ridicule, hostility, and sustained scrutiny over such a long period. Many would have retreated from public life. Instead, every attempt to diminish him seems only to have strengthened his conviction,… pic.twitter.com/bYUsi3sfnu
>
अशोक गहलोत ने भी दी शुभकामनाएं
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "विपक्ष के नेता राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। युवा, महिलाओं और वंचित वर्गों के धुर समर्थक राहुल आज पूरे भारत में उन लोगों की सशक्त आवाज़ बन चुके हैं, जिनकी आवाज़ अक्सर अनसुनी रह जाती है। " उन्होंने कहा कि संविधान के मूल्यों, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक सिद्धांतों की रक्षा के प्रति राहुल गांधी की अटूट प्रतिबद्धता लाखों लोगों को निरंतर प्रेरित करती है। गहलोत ने कहा, ''मैं उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं राष्ट्रसेवा के लिए अटूट संकल्प और ऊर्जा की कामना करता हूं।''
