राहुल गांधी देश को भ्रमित करने वाली राजनीति कर रहे हैं: BJP
punjabkesari.in Wednesday, Jul 29, 2026 - 05:36 PM (IST)
नेशनल डेस्क: बीजेपी ने प्रेस कॉन्फेंस करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह देश को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा,' राहुल गांधी ने सदन में झूठ बोला कि आंदोलन कर रहे छात्रों पर गोलियां चलाई गई। ऐसा झूठ बोल उन्होंने देश के छात्रों का अपमान किया है। पात्रा ने कहा कि लड़कियों के कपड़े फाड़ने की बात भी झूठ कही गई। सुरक्षाबलों ने अपनी ड्यूटी ईमानदारी से निभाई लेकिन ऐसे झूठ बोल कर उनके मनोबल को गिराने की कोशिश की जा रही है।
