Happiness Index: दुनिया के सबसे खुशहाल देशों की लिस्ट जारी, जानिए भारत कितने नंबर पर

punjabkesari.in Tuesday, Mar 21, 2023 - 10:48 AM (IST)

नेशनल डेस्क: ग्लोबल हैप्पीनैस रिपोर्ट 2023 जारी हो गई है। इसके तहत दुनियाभर के खुशहाल देशों की रैंकिंग जारी की गई है। टॉप 20 में एक भी एशियाई देश का नाम नहीं है जबकि लिस्ट में शीर्ष पर फिनलैंड है, जो लगातार छह साल से इस पायदान पर खड़ा है। इस देश की आबादी 55 लाख से अधिक है। हैप्पीनैस इंडैक्स में फिनलैंड को 7.842 अंक प्राप्त हुए हैं।

 

हैप्पीनैस इंडैक्स में किसी भी देश की GDP, वहां जीवन की गुणवत्ता और जीवन प्रत्याशा के आधार पर रैंकिंग की जाती है। कोविड काल यानी 2020 से 2022 के बीच यह रैंकिंग जारी नहीं हुई थी। संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समाधान नैटवर्क के तहत प्रकाशित यह रिपोर्ट 150 से अधिक देशों के वैश्विक सर्वेक्षण डाटा पर आधारित है। 2020 से 2022 के इस मामले में पिछले 3 सालों में उनके औसत जीवन मूल्यांकन के आधार पर हैप्पीनैस रैंकिंग तैयार की गई है।

 

टॉप 10 देशों में कौन-कौन

रिपोर्ट के मुताबिक फिनलैंड पहले तो डेनमार्क दूसरे नंबर पर है। तीसरे नंबर पर आइसलैंड है, जो दुनियाभर में अपनी खूबसूरत वादियों के लिए प्रसिद्ध है। यह पर्यटकों का प्रमुख आकर्षण केंद्र रहा है। इसराईल को चौथा, नीदरलैंड को पांचवां स्थान दिया गया है। सूची में छठे स्थान पर स्वीडन, 7वें स्थान पर नार्वे, 8वें पर स्विट्जरलैंड , नौवें पर लक्जमबर्ग और 10वें पर न्यूजीलैंड है।

 

भारत का नंबर कहां?

150 देशों की सूची में भारत का स्थान 136वां है। पिछली बार भारत 139वें पायदान पर था। विश्व की सबसे अधिक जनसंख्या वाले देशों की सूची में भारत दूसरे स्थान पर है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News