बाढ़ का कहर: मरने वालों की संख्या 225 हुई, मुंबई में भारी बारिश के चलते कई ट्रेनें रद्द

punjabkesari.in Wednesday, Aug 14, 2019 - 10:01 AM (IST)

नई दिल्ली: देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश, बाढ़ एवं भूस्खलन की घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर सवा दो सौ (225) हो गई है जबकि 109 अन्य लापता हैं। वहीं मुंबई में भारी बारिश, जल-जमाव और भूस्खलन के कारण सेंट्रल रेलवे के मुंबई और पुणे डिवीजनों में कई ट्रेनों को आज रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों की रूट में परिवर्तित किया गया है। कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति में हालांकि तेजी से सुधार हो रहा है और सेना विभिन्न एजेंसियों के साथ कंधे में कंधा मिलाकर राहत-बचाव कार्यों में जुटी हुई है।

PunjabKesari

बारिश, बाढ़ एवं भूस्खलन के कारण अन्य राज्यों में भी कई लाख लोग प्रभावित हुए हैं और उनमें अधिकतर लोगों को राहत शिविरों में विस्थापितों के समान जिंदगी व्यतीत करनी पड़ रही है। सेना समेत विभिन्न सुरक्षा एवं बचाव एजेंसियां राहत तथा बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में बाढ़ और भूस्खलन के कारण सबसे अधिक नुकसान हुआ है। केरल में अबतक 02, कर्नाटक में 50, गुजरात में 35, महाराष्ट्र में 30, उत्तराखंड में 8 तथा हिमाचल प्रदेश में 2 लोगों की मौत हो चुकी है।

PunjabKesari

इसके अलावा पश्चिम बंगाल में भारी बारिश के बीच बिजली गिरने से कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई। केरल और कर्नाटक में भारी बारिश एवं बाढ़ के कारण हुए भूस्खलन की घटनाओं के बाद से 109 लोग लापता हैं। केरल में जहां 59 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है जबकि कर्नाटक में 50 लोग लापता हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News