लड़कियों के कपड़े पहने लड़कियों के हॉस्टल में घुसा शख्स, रंगे हाथों पकड़ा, Video

punjabkesari.in Thursday, Mar 28, 2024 - 11:11 AM (IST)

नेशनल डेस्क: लड़कियों के वेश में लड़कियों के हॉस्टल में घुसने वाले एक व्यक्ति को रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद उसकी पिटाई कर दी गई। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हॉस्टल प्रशासन ने अन्य छात्रों के सामने उसे डंडे से पीटा। घटना कब और कहां हुई इसका पता नहीं चल पाया है।

क्लिप को कैप्शन दिया गया है, "कलेश कॉलेज के अधिकारियों और इस लड़के के पीछे एक लड़के ने खुद को एक लड़की के रूप में प्रच्छन्न किया और लड़कियों के हॉस्टल के अंदर घुस गया और पकड़ा गया।" 

यह वीडियो वायरल हो गया है और इसे 6 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा, “अरे आंटी मैं तो बस रिया से नोट्स लेने आया था।” एक अन्य ने लिखा, “मानता हूं गलत है…।” पर अगर लड़की बॉयज हॉस्टल में ऐसी गुस्ताखी तो ये ट्रीटमेंट मिलेगी…?” |  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News