धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया गया गुरु हरगोविंद साहिब जी का प्रकाश पर्व

punjabkesari.in Wednesday, Jul 06, 2022 - 12:35 PM (IST)

कठुआ  : सिक्खों के छठे गुरु श्री गुरु हरगोविंद साहिब जी का प्रकाश पर्व जिला मुख्यालय पर धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा कठुआ में जारी श्री आखंड पाठ का समापन हुआ जिसके बाद दिवान सजाए गए। जिसमें रागी जत्थे ने गुरु महिमा का गुणगान किया। उन्होंने संगत को गुरवाणी के साथ जोड़ा।

 

जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष चरणजीत सिंह ने कहा कि गुरु जी ने गुरु अर्जुन देव जी की शहादत के बाद गद्दी संभालने के बाद नई रचना की थी और गुरु अर्जुन देव जी की शहादत के बाद जुल्म के साथ मुकाबला करने के लिए युवाओं की फौज बनाई और चार युद्ध लड़े। मुगल हकुमत के विरुद्ध कई फतवे जारी किए। गुरु हरगोविंद साहिब जी ने धर्म को ऊंचा रखा और राजनीति को नीचे रखा।  जुल्म के विरुद्ध आवाज उठाई और सच्चाई के मार्ग पर चलने का संदेश भी दिया।

 

उन्होंने कहा में आज  जरूरत है कि हम उनके  बताए मार्ग पर चलें और धर्म की बेहतरी के साथ साथ समाज को भी एक बेहतर संदेश दें। कार्यक्रम के समापन पर संगत ने लंगर प्रसाद भी ग्रहण किया।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News