गुलाम ने दिखाया अपनी आजाद पार्टी का झंडा, तीन रंगों के बताए मतलब

punjabkesari.in Monday, Sep 26, 2022 - 03:03 PM (IST)

जम्मू: कांग्रेस से नाता तोड़कर आखिरकार गुलाम नबी आजाद ने सोमवार को अपनी पार्टी की घोषणा कर दी। उन्होंने जम्मू में अपने साथियों के साथ मिलकर डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी के नाम से नई पार्टी का नाम जोर-शोर से घोषित कर दिया। आजाद ने पार्टी का झांडा भी जारी कर दिया है।


गुलाम नबी आजाद ने अपनी नई पार्टी के लिए तीन रंगों के झंडे को जारी किया है। इस झंडे में सफेद, पीला और गहरा नीला, तीन रंग है। देखने में साधारण से दिखने वाला यह झंडा अपने रंगों के रूप में गहरा अर्थ लिये है।


गुलाम नबी आजाद ने अपनी पार्टी के झंडे के तीन रंगांे का इस तरह से खुलासा भी किया। 


पीला रंग, सरसों का रंग अर्थात रचानात्मकता का रंग और इसका अर्थ विविधता भी है।। हमारा देश और जम्मू कश्मीर विविधता से पूर्ण है।

सफेद रंग- शांति का रंग है। हम गांधीवादी है और शांति के पथ पर चलने वाले लोग हैं।


गहरा नीला रंग- समुद्र जैसा विशाल और गहरा। हमारे अन्दर गहराई होनी चाहिये। विशाल गहराई।


उन्होंने कहा कि मेरा किसी पार्टी के साथ कोई मुकाबला नहीं है। हमे छात्रों की तरह प्रतियोगिता करनी है। जैसे छात्र क्लासरूम में एक दूसरे से प्रतियोगिता करते हैं। उन्होंने कहा कि जनता जर्नाधन है और वो सबका भाग्य लिखती है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Related News