गुलाम नबी आजाद को मिला बेस्ट सांसद का सम्मान

punjabkesari.in Friday, Dec 14, 2018 - 12:41 PM (IST)

नई दिल्ली : जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद गुलाम नबी आजाद को बेस्ट सांसद के सम्मान से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान देश के उप-राष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू ने दिया। आजाद सहित कुल आठ सांसदों को इस सम्मान से सम्मानित किया गया। गुलाम नबी आजाद राज्यसभा में विपक्ष दल के नेता भी हैं।


भद्रवाह विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले गुलाम नबी आजाद वर्ष 2005 से लेकर 2008 तक जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री रहे। उस समय कांग्रेस पीडीपी के साथ गठबंधन में थी। आजाद 2009 से लेकर 2014 तक मनमोहन सिंह की केन्द्र सरकार में हैल्थ मंत्री भी रहे। सम्मान समारोह में भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी और शरद पवार को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News