गुजरात : दो पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार, नौका जब्त

punjabkesari.in Monday, May 20, 2019 - 09:40 PM (IST)

भुज: गुजरात के कच्छ जिले में सरक्रीक क्षेत्र से सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) ने सोमवार को दो पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया और उनकी नौका जब्त कर ली। अधिकारियों ने बताया कि दोनों पाकिस्तानी नागरिकों के बारे में अधिक जानकारी जुटाने के लिए आसपास के क्षेत्र में जांच शुरू कर दी गई है।

इस महीने के शुरू में एक घटना में सरक्रीक क्षेत्र में बीएसएफ कर्मियों का पड़ोसी देश के मछुआरों से सामना हुआ था जो भाग गए थे। हालांकि, सीमा सुरक्षाबल द्वारा उनकी नौकाएं जब्त कर ली गई थीं। सरक्रीक, पाकिस्तान के सिंध प्रांत से गुजरात को अलग करता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News