गुजरात विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने जारी की 43 उम्मीदवारों की पहली सूची
punjabkesari.in Friday, Nov 04, 2022 - 11:33 PM (IST)

नेशनल डेस्क : कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को 43 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता अर्जुन मोढवाडिया का नाम प्रमुख है। पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मोढवाडिया को पोरबंदर से उम्मीदवार बनाया गया है।
Congress party announces the first list of 43 candidates for #GujaratElections2022 pic.twitter.com/PGBhmcYfdi
— ANI (@ANI) November 4, 2022
इसके साथ ही, अकोटा से ऋत्विक जोशी, रावपुरा से संजय पटेल और गांधीधाम से भरत वी. सोलंकी को टिकट दिया गया है। गुजरात की कुल 182 विधानसभा सीटों में से पहले चरण में 89 सीटों पर एक दिसंबर को चुनाव होगा तथा शेष 93 सीटों पर पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। आठ दिसंबर को मतगणना होगी।