चार नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ मामले में अनाथालय का पदाधिकारी गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Nov 05, 2018 - 11:59 AM (IST)

आनंद: गुजरात के आंनद जिले में अनाथालय की चार नाबालिग लड़कियों का कथित तौर पर यौन उत्पीडऩ करने के लिए इसके अधीक्षक को रविवार को गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान मनीष परमार के तौर पर हुई है जिसने लड़कियों का कथित तौर पर यौन उत्पीडऩ किया और उन्हें गलत तरीके से छुआ। आनंद तालुका के बोरियावी गांव स्थित जीवन आनंद अनाथालय को एक निजी ट्रस्ट संचालित करता है। 

लड़कियों ने लगाए परमार पर यौन उत्पीडऩ करने करने के आरोप
अधिकारियों ने बताया कि चारों लड़कियों ने परमार पर यौन उत्पीडऩ करने, उन्हें गलत तरीके से छूने और धमकी देने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आरोपी ने उनसे कामेच्छा पूरी करने की भी मांग की।  मामले का खुलासा तब हुआ जब लड़कियों ने अनाथालय की एक महिला कर्मचारी को इस बारे में बताया जिसने जिला बाल सुरक्षा समिति को जानकारी दी। आनंद ग्रामीण थाने में रविवार दोपहर को प्राथमिकी दर्ज की गई और परमार को गिरफ्तार कर लिया गया।      


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News