गुजरात में बड़ा हादसा: भरभराकर ढहा 43 साल पुराना पुल, कई वाहन नदी में गिरे, अब तक 9 लोगों की गई जान
punjabkesari.in Wednesday, Jul 09, 2025 - 11:51 AM (IST)

नेशनल डेस्क। गुजरात में एक बड़ा और दुखद हादसा सामने आया है। महिसागर नदी पर बना एक 43 साल पुराना पुल अचानक भरभराकर गिर गया जिससे उस पर से गुजर रहे कई वाहन नदी में जा गिरे। इस दर्दनाक घटना में अब तक 9 लोगों की मौत की खबर है जबकि कई अन्य लोगों को नदी से सुरक्षित बाहर निकाला गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है।
આણંદ અને વડોદરા જિલ્લાને જોડતો મુખ્ય ગંભીરા બ્રીજ તૂટી પડ્યો છે.અનેક વાહનો નદીમાં પડતા મોટી જાનહાનિ થઈ હોવાની શક્યતા છે. સરકારી તંત્ર તાત્કાલિક બચાવ કામગીરી હાથ ધરે અને ટ્રાફિક માટે વૈકલ્પિક વ્યવસ્થા કરવામાં આવે.@CMOGuj @dgpgujarat @Bhupendrapbjp @sanghaviharsh @CollectorAnd pic.twitter.com/Xn1vIB9QEs
— Amit Chavda (@AmitChavdaINC) July 9, 2025
भारी ट्रैफिक के दौरान ढहा वडोदरा-आणंद को जोड़ने वाला पुल
यह हादसा उस वक्त हुआ जब वडोदरा और आणंद को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण पुल पर भारी ट्रैफिक था। अचानक पुल के ढह जाने से कई गाड़ियां जिनमें संभवतः कारें और ट्रक शामिल थे महिसागर नदी में गिर गईं। घटनास्थल से सामने आई तस्वीरों और वीडियो में एक ट्रक आधे-टूटे पुल पर खतरनाक ढंग से लटका हुआ दिखाई दे रहा है जो हादसे की भयावहता को बयां कर रहा है।
मध्य गुजरात को सौराष्ट्र से जोड़ने वाला एकमात्र महत्वपूर्ण पुल जर्जर हालत में था। स्थानीय लोगों ने पुल की मरम्मत करने और नया पुल बनाने की मांग की थी।जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।पुल टूटने से जो लोग नदी में गिरे हैं,उनकी सुरक्षा के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। pic.twitter.com/rzaSvPKQf6
— Dr Karan Barot🇮🇳🧹 (@khbarot) July 9, 2025
मौके पर पहुंचा रेस्क्यू दल, राहत कार्य जारी
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और अन्य बचाव दल भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गए हैं। नदी में गिरे वाहनों और उसमें फंसे लोगों को निकालने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। घायलों को तुरंत पास के अस्पतालों में ले जाया जा रहा है।
पुल की उम्र और सुरक्षा पर उठे सवाल
यह पुल 43 साल पुराना था और इसके अचानक ढह जाने से पुराने ढांचों की सुरक्षा और रखरखाव पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इस बात की जांच की जाएगी कि पुल के ढहने का क्या कारण था - क्या यह संरचनात्मक खराबी थी, रखरखाव में कमी थी या किसी अन्य वजह से हुआ।
गुजरात के वडोदरा में महिसागर नदी पर बना गंभीरा ब्रिज बीच से टूट गया।
— Congress (@INCIndia) July 9, 2025
इस हादसे में कई वाहन नदी में गिर गए, जिसके चलते कुछ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई व कई लोग घायल हैं।
कांग्रेस परिवार पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना है कि वे… pic.twitter.com/4uZxnZDXE9
इस हादसे ने एक बार फिर पुलों और अन्य बुनियादी ढांचों की नियमित जांच और सुरक्षा ऑडिट के महत्व को रेखांकित किया है खासकर उन ढांचों की जो दशकों पुराने हैं और जिन पर भारी ट्रैफिक का दबाव रहता है।