कुपवाड़ा में एलओसी के पास भीषण हिमस्खलन, सेना का जवान शहीद

punjabkesari.in Sunday, Mar 31, 2019 - 11:51 PM (IST)

श्रीनगरः कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में रविवार को हुए एक भीषण हिमस्खलन में सेना का एक जवान शहीद हुआ है। आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुपवाड़ा से सटी नियंत्रण रेखा के पास हुए हिमस्खलन में सेना के हवलदार सतवीर सिंह बर्फ में दबने के बाद शहीद हो गए। बताया जा रहा है कि सतवीर सिंह यूपी के मथुरा के निवासी थे और वर्तमान में कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा के समीप ड्यूटी पर तैनात थे।

सूत्रों के मुताबिक, सतवीर सिंह कुपवाड़ा में हुए एक हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे जिसकी जानकारी मिलने के बाद सेना के जवानों ने बड़े स्तर पर प्रभावित इलाके में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया था। इस रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान जवानों को शहीद सतवीर का शव मिला, जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी गई। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News