अजब विवाह: मंडप पर फूट-फूट कर रोया दूल्हा, जानिए पूरा मामला

punjabkesari.in Tuesday, Jan 02, 2018 - 07:54 PM (IST)

नेशनल डेस्क: बिहार में वर का अपहरण कर शादी करने का रीति-रिवाज बहुत पुराना है। विवाह का मौसम आते ही यह प्रथा पुलिस के लिए भी सिरदर्द बन जाती है। ऐसा ही एक मामला राजधानी पटना में सामने आया है जहां दोस्त की शादी में गए एक इंजीनियर की हथियारों के बल पर बंधक बनाकर शादी कर दी गई। दूल्हा विनोद गिड़गिड़ाता रहा और उसे जबरदस्ती सजाकर मंडप पर बिठा दिया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। 
PunjabKesari
घटना तीन दिसंबर की है। जूनियर इंजीनियर विनोद अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए मोकामा गया था। इस दौरान एक शख्स ने नेता से पैरवी करा विनोद को मनचाहा ट्रांसफर कराने का लालच दिया। विनोद उनके साथ नेता से मिलने गया ।वह जैसे ही एक घर में गया कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और पिटाई शुरू कर दी। सभी पिस्टल और बंदूक से लैस थे। विनोद को रस्सी से बांधकर रखा गया।
PunjabKesari
'दूल्हे' के सर पर जबरदस्ती शादी का सेहरा रखा गया और उसके हाथ-पैर में नेल पॉलिस लगाई गई। विनोद कहता रहा मुझे मार दो पर शादी मत कराओ लेकिन किसी को उस पर दया नहीं आई। लड़की के घरवाले और आरोपी सुरेंद्र यादव ने उससे कहा कि तुम्हे फांसी नहीं दे रहे हैं, शादी करा रहे हैं। एक करोड़ से ज्यादा शादियां इसी तरह हुई हैं और आपकी शादी भी हो जाएगी तो कौन सा पहाड़ टूट पड़ेगा। 
PunjabKesari
खबरों के अनुसार पंडारक थाना प्रभारी दिवाकर विश्वकर्मा ने घटना की जानकारी के बाद सुरेंद्र यादव के घर छापेमारी की और दुल्हे को रिहा कराया। विनोद ने पुलिस पर मदद न  करने का आरोप लगाया है। वहीं लड़की के घरवालों का कहना है कि विनोद पहले से ही उनके परिवार के संपर्क में रहा है लड़के वाले दहेज की मांग कर रहे थे। हालांकि विनोद की शिकायत पर बाढ़ एएसपी मनोज तिवारी मामले की जांच में जुटे हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News