भारत-ग्रीस ने संयुक्त युद्धाभ्यास में दिखाई ताकत, सबसे ज्यादा खतरा पाकिस्तान के दोस्त को

punjabkesari.in Saturday, Sep 23, 2023 - 03:19 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः  भारत और ​ग्रीस के बीच में गहराते द्विपक्षीय संबंधों के चलते  हाल ही में भारत और ग्रीस ने मिलकर जंगी जहाजों से अभ्यास किया और अभ्यास के माध्यम से अपनी ताकत दिखाई है। इसका  सबसे ज्यादा असर  पाकिस्तान के दोस्त देश तुर्की पर पड़ेगा। दोनों देश एक दूसरे की नौसेनाओं के साथ लगातार अभ्यास कर रहे हैं।   ग्रीस ने भारतीय नौसेना के युद्धपोत के साथ एक पासिंग एक्सरसाइज की है। इस एक्सरसाइज को भूमध्य सागर के बीचोंबीच स्थित क्रेते द्वीप के दक्षिण में आयोजित किया गया।

 

इस पासिंग एक्सरसाइज में भारतीय नौसेना के ऑफशोर पेट्रोलिंग वेसल आईएनएस सुमेधा ने हिस्सा लिया। वहीं दूसरी ओर, ग्रीस की नैवी की तरफ से फ्रिगेट हेली शामिल हुआ। इससे कुछ महीने पहले ही भारतीय नौसेना का एक विध्वंसक ग्रीस के बंदरगाह पर रुका था। ग्रीक मीडिया के अनुसार, शनिवार 16 सितंबर को हेलेनिक आर्म्ड फोर्सेज ने अंतरराष्ट्रीय सहयोग के संदर्भ में क्रेते के दक्षिण में समुद्री क्षेत्र में फ्रिगेट HELLI और भारतीय नौसेना का अपतटीय गश्ती जहाज आईएनएस सुमेधा के बीच एक संयुक्त PASSEX (पासिंग एक्सरसाइज) अभ्यास आयोजित किया गया था।

 
भारत और ग्रीस भूमध्य सागर में अपनी भूमिका को बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।   पिछले दिनों पीएम नरेंद्र मोदी ने ग्रीस का दौरा किया था। इस दौरान कई अहम मसलों के साथ ही रक्षा के मसले पर भी दोनों देशों में चर्चा हुई थी।  इस दौरान उन्होंने ग्रीस और भारत में स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप का ऐलान किया था। भारत और ग्रीस की दोस्ती से सबसे ज्यादा खतरा तुर्की को है। तुर्की और ग्रीस के बीच दशकों से द्वीपों को लेकर अपना अपना दावा है। इस मुद्दे पर दोनों देशों में कई बार तनाव चरम पर भी पहुंचा है। तुर्की परंपरागत रूप से पाकिस्तान का सहयोगी है और कश्मीर मुद्दे पर भी भारत की खिलाफत करता है। ऐसे में ग्रीस के साथ दोस्ती से तुर्की पर अपने आप दबाव बढ़ रहा है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News