Govt Jobs 2026 : 10वीं पास छात्रों के लिए सुनहरा मौका, राज्य में निकली बंपर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी

punjabkesari.in Saturday, Feb 28, 2026 - 06:07 PM (IST)

नेशनल डेस्क : मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने जेल और वन विभाग में कुल 1679 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस अभियान के तहत जेल प्रहरी, वनरक्षक, क्षेत्ररक्षक और जेल सुपरिटेंडेंट जैसे पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

किन पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती में मुख्य रूप से निम्न पद शामिल हैं- जेल प्रहरी, वनरक्षक, क्षेत्ररक्षक, जेल सुपरिटेंडेंट। सबसे खास बात यह है कि कई पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता केवल 10वीं पास निर्धारित की गई है, जिससे बड़ी संख्या में युवाओं को आवेदन का अवसर मिलेगा।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

जेल प्रहरी, वनरक्षक, क्षेत्ररक्षक: न्यूनतम योग्यता 10वीं पास।
जेल सुपरिटेंडेंट: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री अनिवार्य।

आयु सीमा की बात करें तो अधिकांश पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष तय की गई है, जबकि जेल सुपरिटेंडेंट पद के लिए 21 वर्ष अनिवार्य है। अधिकतम आयु 38 वर्ष रखी गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

शारीरिक मानदंड

जेल प्रहरी, वनरक्षक और क्षेत्ररक्षक पदों के लिए-

  • पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 163 सेमी और महिलाओं की 150 सेमी होनी चाहिए।
  • पुरुषों के लिए सीना 79 सेमी तथा 5 सेमी का फुलाव आवश्यक है।

जेल सुपरिटेंडेंट पद के लिए-

  • पुरुषों की लंबाई कम से कम 168 सेमी और महिलाओं की 155 सेमी निर्धारित की गई है।

वेतनमान

  • वनरक्षक और क्षेत्ररक्षक पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 19,500 से 62,000 रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा।
  • जेल सुपरिटेंडेंट पद के लिए वेतनमान 36,200 से 1,14,800 रुपये प्रतिमाह तक तय किया गया है।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन बहु-स्तरीय प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा, जिसमें- लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, मेडिकल परीक्षण शामिल होंगे।

कैसे करें आवेदन?

इच्छुक अभ्यर्थी मंडल की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा, फिर लॉगिन कर फॉर्म भरना होगा। आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करना होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News