Agniveer Recruitment 2026: भारतीय नौसेना में म्यूजिशियन बनने का मौका: 11 अप्रैल से शुरू होंगे आवेदन, 10वीं पास करें अप्लाई

punjabkesari.in Sunday, Apr 05, 2026 - 04:47 PM (IST)

नई दिल्ली:  अगर आप म्यूजिक में इंटरेस्ट रखते है तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल, भारतीय नौसेना ने युवाओं के लिए एक शानदार अवसर की घोषणा की है। नौसेना ने आधिकारिक तौर पर 'अग्निवीर एमआर (म्यूजिशियन) भर्ती 2026' का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। खास बात यह है कि इस भर्ती की चयन प्रक्रिया को काफी सरल रखा गया है ताकि देशभर की प्रतिभाएं इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकें।

 ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 अप्रैल 2026 से शुरू की जाएगी और फॉर्म भरने की आखिरी तारिख 26 अप्रैल 2026 तय की गई है। नौसेना ने सलाह दी है कि उम्मीदवार अंतिम समय की तकनीकी बाधाओं से बचने के लिए शुरुआती दिनों में ही अपना रजिस्ट्रेशन कर लें।

 शैक्षणिक योग्यता
इस पद के लिए शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास होना अनिवार्य है। चूंकि यह एक विशेष तकनीकी पद है, इसलिए आवेदक के पास संगीत, विशेष रूप से भारतीय संगीत की अच्छी समझ और व्यावहारिक अनुभव होना आवश्यक है।  

 शॉर्टलिस्टिंग
 प्राप्त आवेदनों में से उम्मीदवारों की पहली शॉर्टलिस्टिंग उनके 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर की जाएगी। इसके अलावा सिलेक्टड अभ्यर्थियों को म्यूजिक स्किल टेस्ट और शारीरिक फिटनेस परीक्षण से गुजरना होगा। जिन युवाओं का शैक्षणिक रिकॉर्ड बेहतर है, उनके लिए भारतीय नौसेना की वर्दी पहनने की राह काफी आसान हो सकती है।

सैलरी और सुविधाएं
अग्निवीर MR Musician के रूप में चुने गए युवाओं को बेहतरीन भविष्य के साथ-साथ आर्थिक सुरक्षा भी मिलेगी। चयनित उम्मीदवारों को शुरुआती वेतन के तौर पर लगभग 30,000 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। वेतन के साथ-साथ सरकार द्वारा निर्धारित अन्य भत्ते, सैन्य सुविधाएं और प्रशिक्षण की अवधि के दौरान मिलने वाले विशेष लाभ भी शामिल होंगे, जो इस पद को और भी गरिमामयी बनाते हैं।

आवेदन कैसे करें

  1. सबसे पहले भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट https://www.joinindiannavy.gov.in/ पर जाएं।
  2. वेबसाइट पर जाकर “Apply Online” विकल्प पर क्लिक करें।
  3. अपनी सभी जरूरी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
  4. जरूरी दस्तावेज़ जैसे फोटो, सर्टिफिकेट आदि अपलोड करें।
  5. फॉर्म भरने के बाद एक बार सब कुछ अच्छे से जांच लें।
  6. अंत में फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News