8th Pay Commission JOB: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, 1.80 लाख तक सैलरी और शानदार पद, ऐसे करें अप्लाई
punjabkesari.in Monday, Apr 13, 2026 - 03:45 PM (IST)
8th Pay Commission JOB: 8वें वेतन आयोग के गठन के साथ ही अब इसके रिसर्च विभाग में भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अगर आप केंद्र सरकार की नीतियों और सैलरी स्ट्रक्चर पर काम करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए बेहतरीन अवसर है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर देश भर के केंद्रीय कर्मचारियों में उत्साह है। लेकिन इस बीच एक बड़ी खबर उन लोगों के लिए आई है जो इस आयोग का हिस्सा बनकर काम करना चाहते हैं। बता दें कि वेतन आयोग ने अपनी Research & Analysis टीम को मजबूत करने के लिए विभिन्न पदों पर आवेदन मांगे हैं। यह भर्तियां पूरी तरह कॉन्ट्रैक्ट (Contract Basis) पर होंगी, जिसमें फुल-टाइम और पार्ट-टाइम दोनों के विकल्प मौजूद हैं।
इन पदों पर निकली है वैकेंसी
आयोग ने मुख्य रूप से 3 कैटेगरी में भर्ती:
सीनियर कंसल्टेंट (Senior Consultant): 5 पद
कंसल्टेंट (Consultant): 5 पद
यंग प्रोफेशनल (Young Professional): 10 पद
योग्यता और आयु सीमा (Eligibility & Age Limit)
पद का नाम अनुभव (Experience) अधिकतम आयु
सीनियर कंसल्टेंट 10 साल से अधिक 45 वर्ष
कंसल्टेंट 6 साल से अधिक 40 वर्ष
यंग प्रोफेशनल 4 साल से अधिक 32 वर्ष
सैलरी का पूरा गणित (Salary Structure)
इस भर्ती की सबसे खास बात इसकी आकर्षक सैलरी है, जिसे काम के दिनों के आधार पर बांटा गया है:
1. सीनियर कंसल्टेंट
फुल टाइम: ₹1.80 लाख प्रति माह
पार्ट टाइम (12 दिन/महीना): ₹90,000
पार्ट टाइम (6 दिन/महीना): ₹45,000
2. कंसल्टेंट
फुल टाइम: ₹1.20 लाख प्रति माह
पार्ट टाइम (12 दिन/महीना): ₹60,000
पार्ट टाइम (6 दिन/महीना): ₹30,000
3. यंग प्रोफेशनल
फुल टाइम: ₹90,000 प्रति माह
पार्ट टाइम (12 दिन/महीना): ₹45,000
पार्ट टाइम (6 दिन/महीना): ₹22,500
क्या करना होगा काम?
चुने गए उम्मीदवारों को कोई रूटीन ऑफिस वर्क नहीं करना होगा। उनका मुख्य काम रिसर्च और डेटा एनालिसिस का होगा। उन्हें केंद्र सरकार के कर्मचारियों की सैलरी, भत्तों (Allowances) और पेंशन से जुड़ी नई सिफारिशें तैयार करने में आयोग की मदद करनी होगी।
कैसे होगा चयन?
भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और योग्यता पर आधारित है:
सबसे पहले प्राप्त आवेदनों (Applications) की छंटनी (Screening) की जाएगी।
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
चयन समिति का निर्णय अंतिम होगा और आयोग किसी भी आवेदन को बिना कारण बताए रद्द करने का अधिकार रखता है।
