Good Friday 2026: आज है गुड फ्राइडे, आखिर क्यों है यह दिन इतना खास? जानिए इसके पीछे का इतिहास

punjabkesari.in Friday, Apr 03, 2026 - 11:51 AM (IST)

नेशनल डेस्क: गुड फ्राइडे ईसाई धर्म का एक बेहद महत्वपूर्ण और भावनात्मक दिन माना जाता है। इस दिन Jesus Christ के बलिदान को याद किया जाता है। साल 2026 में गुड फ्राइडे 3 अप्रैल को मनाया जा रहा है। यह दिन दुख और श्रद्धा का प्रतीक होता है, क्योंकि इसी दिन यीशु मसीह को सूली (क्रॉस) पर चढ़ाया गया था। ये सवाल अक्सर ही लोगों के मन में उठता हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि गुड फ्राइडे क्यों मनाया जाता हैं।

ईस्टर से पहले क्यों आता है गुड फ्राइडे?
परंपरा के अनुसार, गुड फ्राइडे हर साल Easter Sunday से पहले वाले शुक्रवार को मनाया जाता है। ईस्टर संडे उस रविवार को होता है, जो वसंत ऋतु की पहली पूर्णिमा के बाद आता है। साल 2026 में ईस्टर 5 अप्रैल को है, इसलिए उससे पहले 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे मनाया जा रहा है। इस दिन को होली फ्राइडे, ग्रेट फ्राइडे या ब्लैक फ्राइडे के नाम से भी जाना जाता है।


क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे?
ईसाई मान्यताओं के अनुसार, इस दिन यीशु मसीह को क्रॉस पर चढ़ाया गया था। माना जाता है कि उन्होंने मानव जाति के पापों से मुक्ति और उनके कल्याण के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। इसी कारण यह दिन दुख, श्रद्धा और बलिदान की भावना से जुड़ा हुआ है।


कैसे मनाते हैं गुड फ्राइडे?
गुड फ्राइडे के दिन ईसाई समुदाय के लोग उपवास रखते हैं और विशेष प्रार्थनाएं करते हैं। चर्च में विशेष सभाएं आयोजित की जाती हैं। धार्मिक कार्यक्रम और प्रार्थना सभाएं होती हैं। लोग शांति और संयम बनाए रखते हैं। क्रॉस को सम्मान देकर यीशु के बलिदान को याद किया जाता है। यह दिन उत्सव की बजाय शोक और आत्मचिंतन का दिन होता है।


गुड फ्राइडे क्यों कहा जाता है ‘गुड’?
हालांकि यह दिन दुखद घटना से जुड़ा है, फिर भी इसे ‘गुड’ इसलिए कहा जाता है क्योंकि यीशु मसीह का बलिदान मानवता के लिए कल्याणकारी माना जाता है। उनके त्याग को मुक्ति, प्रेम और आशा का प्रतीक माना जाता है।


क्या है इस दिन का महत्व?
गुड फ्राइडे हमें प्रेम, त्याग और क्षमा का संदेश देता है। यह दिन सिखाता है कि जीवन में मानवता, सेवा और सच्चाई के रास्ते पर चलना सबसे महत्वपूर्ण है। यह अवसर लोगों को अपने अंदर झांकने और बेहतर इंसान बनने की प्रेरणा देता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mansa Devi

Related News