अमरनाथ गुफा पहुंचे गवर्नर मलिक, पवित्र हिमलिंग के दर्शन कर मांगी शांति की दुआ

punjabkesari.in Monday, Jul 01, 2019 - 03:15 PM (IST)

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के गवर्नर सत्यपाल मलिक ने अमरनाथ गुफा में पवित्र हिमलिंग के दर्शन कर राज्य व देश में अमन के लिए प्रार्थना की। उनके साथ बोर्ड के अधिकारी भी मौजूद थे। इस मौके पर अमरनाथ गुफा के पंडितों ने विधिवत पूजा अर्चना की।


आज से अमरनाथ यात्रा शुरू हो गई है। पहलगाम से यात्रियों के पहले जत्थे को सुबह रवाना किया गया था। 46 दिनों की यात्रा शरद पूर्णिमा के दिन बाबा बर्फानी की छड़ी यात्रा के साथ संपन्न होगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News