सरकार ने नौसेना के लिए छह गश्ती नौकाएं खरीदने को मंजूरी दी

punjabkesari.in Monday, Aug 13, 2018 - 06:14 PM (IST)

नई दिल्ली: रक्षा मंत्रालय ने नौसेना के लिए देश में विनिर्मित अगली पीढ़ी की अपतटीय गश्ती नौकाएं (एनजीओपीवी) खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इन गश्ती नौकाओं का खरीद मूल्य 4,941 करोड़ रुपए बैठेगा। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह प्रस्ताव लंबे समय से लंबित था।

रक्षा मंत्रालय के निर्णय लेने वाले शीर्ष निकाय रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। डीएसी की बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने की। अधिकारियों ने बताया कि डीएसी ने नौसेना के लिए देश में विनिर्मित गश्ती नौकाएं खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह खरीद 4,941 करोड़ रुपए में की जाएगी। एनजीओपीवी का विनिर्माण भारतीय शिपयार्ड में किया जाएगा। इसमें अत्याधुनिक सेंसर सुइट लगा होगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News