गूगल मैप प्रामाणिक नहीं: सर्वेयर जनरल ऑफ इंडिया

punjabkesari.in Saturday, Jun 24, 2017 - 03:41 AM (IST)

नई दिल्ली: देश के शीर्ष सर्वेयर ने कहा है कि गूगल मैप को प्रामाणिक नहीं माना जा सकता है क्योंकि इसे सरकार ने नहीं तैयार किया है। सर्वेयर जनरल ऑफ इंडिया स्वर्ण सुब्बा राव ने कल कहा कि सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा तैयार मानचित्रों का इस्तेमाल महत्वपूर्ण आधारभूत परियोजनाओं के लिए किया जाता है। सर्वे ऑफ इंडिया देहरादून स्थित 250 साल पुराना संस्थान है। उन्होंने कहा, ‘‘गूगल मानचित्र प्रामाणिक नहीं हैं। उन्हें सरकार ने नहीं तैयार किया है इसलिए उनकी कोई प्रामाणिकता नहीं है।’’ 

संस्थान के प्रमुख ने कहा कि अनेक लोग गूगल मानचित्र का इस्तेमाल निम्न स्तर के काम के लिए करते हैं। संस्थान को रक्षा उद्देश्यों के लिए मानचित्र तैयार करने का आदेश है। सर्वे ऑफ इंडिया विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत आता है। हालांकि उन्होंने कहा कि उपग्रह मानचित्र का निरादर करना गलत होगा क्योंकि सर्वे ऑफ इंडिया और गूगल जैसी कंपनियों द्वारा तैयार मानचित्र अलग-अलग उद्देश्यों की पूॢत करते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News