Google का दिवाली ऑफर: मात्र 11 रुपये में 3 महीने तक पाएं यह सर्विस, जानें पूरी डिटेल

punjabkesari.in Saturday, Oct 18, 2025 - 04:59 PM (IST)

नेशनल डेस्कः गूगल ने दिवाली 2025 के मौके पर अपने यूजर्स के लिए एक खास ऑफर पेश किया है, जिसमें Google One के सभी क्लाउड स्टोरेज प्लान्स बेहद कम कीमतों पर उपलब्ध होंगे। इस सीमित अवधि के ऑफर के तहत यूजर्स अपने फाइल्स, फोटो और वीडियो के लिए अतिरिक्त स्टोरेज सस्ता और आसानी से हासिल कर सकते हैं। यह ऑफर 31 अक्टूबर तक वैध रहेगा और नए-पुराने दोनों यूजर्स इसका फायदा उठा सकते हैं।

क्या है Google One और क्यों है जरूरी?

Google One गूगल की एक पेड क्लाउड स्टोरेज सर्विस है, जो यूजर्स को Google Drive, Gmail और Google Photos के लिए अधिक स्टोरेज स्पेस उपलब्ध कराती है। इसमें चार प्लान शामिल हैं — Lite (30GB), Basic (100GB), Standard (200GB) और Premium (2TB)। दिवाली ऑफर के तहत इन सभी प्लान्स की कीमतों में भारी कटौती की गई है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठा सकें।

दिवाली ऑफर में प्लान्स की कीमतें

गूगल ने दिवाली ऑफर के तहत सभी मासिक प्लान्स की शुरुआती कीमत केवल 11 रुपये प्रति माह रखी है, जो पहले तीन महीने तक लागू रहेगी। इसके बाद मासिक दरें इस प्रकार होंगी:

Lite (30GB): 59 रुपये प्रति माह

Basic (100GB): 130 रुपये प्रति माह

Standard (200GB): 210 रुपये प्रति माह

Premium (2TB): 650 रुपये प्रति माह

एनुअल प्लान पर भी भारी छूट

गूगल ने एनुअल सब्सक्रिप्शन प्लान्स पर भी छूट दी है:

Lite (30GB): 479 रुपये (पहले 708 रुपये)

Basic (100GB): 1,000 रुपये (पहले 1,560 रुपये)

Standard (200GB): 1,600 रुपये (पहले 2,520 रुपये)

Premium प्लान पर फिलहाल कोई एनुअल डिस्काउंट नहीं है।

ऑफर कब तक वैध रहेगा?

यह दिवाली ऑफर 31 अक्टूबर 2025 तक वैध रहेगा। नए और पुराने दोनों यूजर्स इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। ऑफर समाप्त होने के बाद कीमतें पुनः सामान्य दरों पर आ जाएंगी।

कैसे पाएं Google One दिवाली ऑफर?

- Google One की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जाएं।

- अपने Google अकाउंट से लॉगिन करें।

- स्टोरेज अपग्रेड सेक्शन में जाएं।

- अपनी पसंद का प्लान चुनें, जिसमें डिस्काउंट स्वतः लागू होगा।

- पेमेंट कार्ड या UPI से भुगतान कर ऑफर एक्टिवेट करें।

- क्लाउड स्टोरेज की बढ़ती जरूरत, Google One बना भरोसेमंद विकल्प

आज के डिजिटल युग में क्लाउड स्टोरेज की मांग तेजी से बढ़ रही है। मोबाइल डाटा भर जाने या महत्वपूर्ण डॉक्युमेंट्स को सुरक्षित रखने के लिए Google One एक भरोसेमंद और आसान विकल्प है। दिवाली ऑफर में इतने कम दामों पर 2TB तक का स्पेस मिलना यूजर्स के लिए एक स्मार्ट और फायदेमंद अवसर है। इसलिए इस ऑफर को मिस न करें और अपने डिजिटल डाटा को सुरक्षित रखें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sahil Kumar

Related News