BEL Recruitment 2026: फ्रेशर्स के लिए सुनहरा मौका! BEL में बिना अनुभव इंजीनियर की नौकरी, जानिए पूरी डिटेल
punjabkesari.in Thursday, Mar 19, 2026 - 05:39 PM (IST)
BEL Recruitment 2026: रक्षा मंत्रालय के अधीन आने वाली नवरत्न कंपनी Bharat Electronics Limited (BEL) ने युवाओं के लिए शानदार रोजगार का अवसर दिया है। कंपनी ने डिप्टी इंजीनियर (E-II) पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें सबसे खास बात यह है कि फ्रेशर उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 35 पदों को भरा जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति फिक्स्ड टेन्योर (5 साल) के आधार पर होगी, जिसे कंपनी की जरूरत के अनुसार आगे बढ़ाया भी जा सकता है।
भर्ती से जुड़ी जरूरी जानकारी
- पद का नाम: डिप्टी इंजीनियर (E-II)
- कुल पद: 35
- सिविल इंजीनियरिंग – 28
- आर्किटेक्चर – 4
- हॉर्टिकल्चर – 3
- आवेदन शुरू: 11 मार्च 2026
- अंतिम तिथि: 1 अप्रैल 2026
- चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा + इंटरव्यू
- नियुक्ति अवधि: 5 वर्ष (आगे विस्तार संभव)
सैलरी और सुविधाएं
चयनित उम्मीदवारों को ₹40,000 से ₹1,40,000 तक का वेतन (E-II ग्रेड) मिलेगा। इसके अलावा डीए, एचआरए, मेडिकल और अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे, जो एक PSU जॉब के हिसाब से काफी आकर्षक पैकेज है।
योग्यता
- सिविल इंजीनियरिंग: B.E./B.Tech
- आर्किटेक्चर: B.Arch
- हॉर्टिकल्चर: M.Sc. (Horticulture)
- सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 60% अंक, जबकि आरक्षित वर्ग के लिए पास होना पर्याप्त है
- अनुभव जरूरी नहीं – फ्रेशर्स के लिए खुला मौका
आयु सीमा
- अधिकतम आयु: 28 वर्ष
- ओबीसी: 3 वर्ष छूट
- एससी/एसटी: 5 वर्ष छूट
आवेदन शुल्क
- सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: ₹400 + GST
- एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी: शुल्क में छूट
आवेदन कैसे करें?
- BEL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें
- आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी भरें
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
- फीस जमा कर फॉर्म सबमिट करें
- भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
