Amrit Bharat Express: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! बिहार से चलेंगी 4 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें, पीएम दिखाएंगे हरी झंडी

punjabkesari.in Thursday, Jul 17, 2025 - 05:39 PM (IST)

नेशनल डेस्क: आम रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। रेलवे ने कम किराए में बेहतर सुविधाओं वाली चार नई 'अमृत भारत एक्सप्रेस' ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेनें बिहार के अलग-अलग शहरों से चलेंगी, जिससे बिहार की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। प्रधानमंत्री इनमें से पहली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

कौन-कौन सी ट्रेनें होंगी शुरू?
ये चार नई 'अमृत भारत एक्सप्रेस' ट्रेनें इन रूटों पर चलेंगी:
➤ राजेंद्र नगर टर्मिनल (पटना) से नई दिल्ली
➤ बापूधाम मोतिहारी से दिल्ली (आनंद विहार)
➤ दरभंगा से लखनऊ (गोमती नगर)
➤ मालदा टाउन से भागलपुर होते हुए लखनऊ (गोमती नगर)


पटना-नई दिल्ली 'अमृत भारत एक्सप्रेस' का शेड्यूल
रेलवे मंत्रालय के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर इन्फॉर्मेशन एंड पब्लिसिटी, दिलीप कुमार ने बताया कि राजेंद्र नगर टर्मिनल (पटना) और नई दिल्ली के बीच चलने वाली पहली ट्रेन का उद्घाटन 18 जुलाई 2025 (शुक्रवार) को होगा।

उद्घाटन यात्रा:
गाड़ी संख्या 03261 (राजेंद्र नगर से नई दिल्ली): 18 जुलाई को सुबह 11:45 बजे राजेंद्र नगर से चलेगी। यह पटना (12:00-12:10), दानापुर (12:30-12:35), आरा (1:15-1:20), बक्सर (2:10-2:15), पं. दीन दयाल उपाध्याय जं. (3:40-3:50), सूबेदारगंज (6:15-6:20), गोविन्दपुरी (8:50-8:55), गाजियाबाद (रात 2:40-2:45) होते हुए अगले दिन सुबह 4:00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 03262 (नई दिल्ली से राजेंद्र नगर): अगले दिन, 19 जुलाई 2025 को यह ट्रेन शाम 6:00 बजे नई दिल्ली से चलेगी। यह गाजियाबाद (6:38-6:40), गोविन्दपुरी (रात 12:25-12:30), सूबेदारगंज (सुबह 3:00-3:05), पं. दीन दयाल उपाध्याय जं. (सुबह 7:15-7:25), बक्सर (8:40-8:45), आरा (9:35-9:40), दानापुर (10:20-10:25), पटना (10:50-11:00) होते हुए 11:45 बजे राजेंद्र नगर पहुंचेगी।

नियमित सेवा 31 जुलाई से
राजेंद्र नगर-नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस (रोजाना):
गाड़ी संख्या 22361 (राजेंद्र नगर से नई दिल्ली): 31 जुलाई 2025 से यह ट्रेन रोजाना रात 7:45 बजे राजेंद्र नगर से चलेगी और अगले दिन दोपहर 1:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 22362 (नई दिल्ली से राजेंद्र नगर): 1 अगस्त 2025 से यह ट्रेन रोजाना रात 7:10 बजे नई दिल्ली से चलेगी और अगले दिन सुबह 11:45 बजे राजेंद्र नगर पहुंचेगी।


ट्रेन में क्या-क्या होगा?
इन 'अमृत भारत एक्सप्रेस' ट्रेनों में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें ये सुविधाएं शामिल होंगी:
2 एसएलआरडी कोच
11 सामान्य (जनरल) कोच
8 स्लीपर कोच
1 भोजनयान (पैंट्री कार) कोच


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mansa Devi

Related News