केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: अब मिलेगी 30 दिन की एक्स्ट्रा छुट्टी, जानिए क्या है वजह

punjabkesari.in Friday, Jul 25, 2025 - 12:39 PM (IST)

नेशनल डेस्क: केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। अब वे बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल या किसी भी व्यक्तिगत कारण से हर साल 30 दिन की अतिरिक्त अर्जित छुट्टी ले सकते हैं। यह मौजूदा पात्र अवकाशों के अतिरिक्त होगी। साथ ही केंद्रीय कर्मियों को 20 दिन का आधे वेतन का अवकाश, 8 दिन का आकस्मिक अवकाश और 2 दिन का प्रतिबंधित अवकाश भी मिलता है। यह जानकारी केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में दी।

<

>

केंद्र सरकार के कर्मचारियों को मिलेंगी ये खास छुट्टियां

केंद्र सरकार के कर्मचारियों को हर साल कई तरह की छुट्टियां मिलती हैं। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में बताया कि केंद्रीय सिविल सेवा (छुट्टी) नियम, 1972 के तहत कर्मचारियों को कुछ खास तरह की छुट्टियां मिलती हैं।

  • 30 दिन की Earned Leave: यह छुट्टी कर्मचारी अपनी मर्जी से ले सकते हैं, चाहे वह बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल के लिए हो या किसी निजी काम के लिए। यह छुट्टी उनकी बाकी छुट्टियों से अलग होगी।
  • 20 दिन की Half Pay Leave: इस छुट्टी के दौरान कर्मचारी को आधा वेतन मिलता है।
  • 8 दिन की Casual Leave: यह अचानक किसी काम पड़ने पर ली जाने वाली छुट्टी होती है।
  • 2 दिन की Restricted Holiday: ये छुट्टियां खास त्योहारों या अवसरों पर ली जा सकती हैं, जो सरकार द्वारा तय की जाती हैं।

यह जानकारी उन सभी केंद्रीय कर्मचारियों के लिए राहत भरी है जो अपने परिवार की देखभाल या निजी ज़रूरतों के लिए छुट्टी चाहते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News