8th Pay Commission: रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! राम नवमी से पहले भत्तों में की 25% की भारी बढ़ोतरी

punjabkesari.in Tuesday, Mar 24, 2026 - 12:42 PM (IST)

8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियो के बीच 8th Pay Commission को लेकर काफी चर्चाएं चल रही हैं। इन्हीं चर्चाओं के बीच केंद्र सरकार ने भारतीय रेलवे के रनिंग स्टाफ को राम नवमी का बड़ा तोहफा दिया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के नेतृत्व में रेल मंत्रालय ने 'किलोमीटरेज अलाउंस' और 'अलाउंस इन ल्यू ऑफ किलोमीटरेज' (ALK) की दरों में 25% तक की वृद्धि को मंजूरी दे दी है।

किसे मिलेगा इस फैसले का लाभ?

इस संशोधन का सीधा फायदा ट्रेन चलाने वाले रनिंग स्टाफ को मिलेगा, जिसमें मुख्य रूप से शामिल हैं:

  • लोको पायलट (ड्राइवर)
  • असिस्टेंट लोको पायलट (ALP)
  • ट्रेन मैनेजर्स (गार्ड)

पार्टी सूत्रों और रेलवे बोर्ड के अनुसार, इस फैसले से लगभग 2 लाख कर्मचारियों की टेक-होम सैलरी में इजाफा होगा।

PunjabKesari

प्रमुख बदलाव और फायदे

रेलवे बोर्ड द्वारा 20 मार्च को जारी आदेश के अनुसार, ये बदलाव 1 जनवरी, 2024 से प्रभावी माने जाएंगे। इसका मतलब है कि कर्मचारियों को पिछले महीनों का बढ़ा हुआ पैसा एरियर के रूप में मिलेगा।

बढ़ोतरी का गणित:

भत्ता (Allowance)

विवरण

बढ़ोतरी (Rate Hike)

किलोमीटरेज अलाउंस

ड्यूटी के दौरान प्रति किलोमीटर ट्रेन चलाने पर मिलने वाला पैसा।

25%

ALK अलाउंस

ट्रेनिंग, मेडिकल चेकअप या मीटिंग के दौरान मिलने वाला वैकल्पिक भत्ता (Allowance in Lieu of Kilometrage)।

25%

क्यों बढ़े ये भत्ते?

रेलवे सेवा (संशोधित वेतन) नियम, 2016 के प्रावधानों के अनुसार, जब महंगाई भत्ता (DA) 50% के आंकड़े को पार कर जाता है, तो कुछ खास भत्तों को संशोधित करने का नियम है। AIRF और NFIR जैसे बड़े रेल संगठनों की लंबी मांग के बाद सरकार ने यह कदम उठाया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News