मुंबई में तस्करी का बड़ा खुलासा- बनियान और जुराब में लाया गया सोना!

punjabkesari.in Monday, Feb 13, 2017 - 06:35 PM (IST)

मुंबई: मुंबई में सोने की तस्करी की चौंकाने वाली घटनाएं आई हैं। जानकारी के मुताबिक, सिर्फ इसी महीने कस्टम ने एयरपोर्ट पर 13 किलो सोना बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 4 करोड़ रुपए है, लेकिन बरामदगी से भी ज्यादा तस्करी के तौर तरीके हैरान करने वाले है। कोई सोना अपने बनियान में छुपा कर ला रहा है, तो कोई जुराबों में। मुंबई एयरपोर्ट पर एक शख्स अपनी बनियान के अंदर से सोने के बिस्कुट निकालता है, जिनका वजन 1698 ग्राम और कीमत 51 लाख 52 हजार रुपए है। 

वहीं, एक शख्स के जूते की तलाशी लेने पर उसकी जुराब के अंदर से 200-200 ग्राम के दो सोने के बिस्कुट बरामद हुए। इसकी कीमत करीब 12 लाख 13 हजार रुपए बताई जा रही है। कस्टम अधिकारियों का कहना है कि इस महीने और भी बहुत से मुसाफिरों को तस्करी करते हुए पकड़ा गया है। इस तरह अब तक 13 किलो सोना मिला है, जिसकी कीमत करीब 4 करोड़ रुपए है। वहीं, दिल्ली एयरपोर्ट पर भी तलाशी के दौरान करीब सवा दो किलो सोना बरामद किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News