Gold-Silver Rate: सोना फिर हुआ सस्ता, चांदी के दाम में भी गिरावट – जानें आज का रेट
punjabkesari.in Tuesday, Nov 04, 2025 - 02:42 PM (IST)
नेशनल डेस्कः दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार, 4 नवंबर 2025 को सोने और चांदी दोनों के दामों में गिरावट दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भावों में आई नरमी और निवेशकों की सतर्कता के बीच 24 कैरेट सोना ₹81 घटकर ₹12,251 प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹63 गिरकर ₹11,240 प्रति ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, चांदी की कीमत भी ₹3 घटकर ₹151 प्रति ग्राम रह गई। लगातार तीन दिनों की तेजी के बाद आज बाजार में यह सुधार देखने को मिला।
दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव
8 ग्राम: ₹98,008 (₹648 की गिरावट)
10 ग्राम: ₹1,22,510 (₹810 की गिरावट)
100 ग्राम: ₹12,25,100 (₹8,100 की गिरावट)
दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत
8 ग्राम: ₹89,920 (₹504 की गिरावट)
10 ग्राम: ₹1,12,400 (₹630 की गिरावट)
100 ग्राम: ₹11,24,000 (₹6,300 की गिरावट)
दिल्ली में 18 कैरेट सोने का भाव
8 ग्राम: ₹73,592 (₹416 की गिरावट)
10 ग्राम: ₹91,990 (₹520 की गिरावट)
100 ग्राम: ₹9,19,900 (₹5,200 की गिरावट)
भारत में सोने की कीमतों में गिरावट
24 कैरेट सोना: ₹12,246 प्रति ग्राम (₹71 की गिरावट)
22 कैरेट सोना: ₹11,225 प्रति ग्राम (₹65 की गिरावट)
18 कैरेट सोना: ₹9,184 प्रति ग्राम (₹54 की गिरावट)
दिल्ली में चांदी के दाम में भी गिरावट
सोने के साथ-साथ चांदी के भाव में भी गिरावट देखी गई। प्रति ग्राम चांदी ₹3 घटकर ₹151 पर आ गई। थोक बाजार में चांदी का भाव ₹1,51,000 प्रति किलोग्राम रहा, जो सोमवार की तुलना में ₹3,000 कम है।
