Gold-Silver Rate Today: आज सोने-चांदी की कीमत सस्ता हुआ या महंगा? जानें 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड का नए रेट
punjabkesari.in Sunday, Apr 12, 2026 - 02:16 PM (IST)
नेशनल डेस्क: बीते सप्ताह सोना और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है, लेकिन इसके बावजूद दोनों कीमती धातुएं अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर से अब भी काफी सस्ती बनी हुई हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX के आंकड़ों के अनुसार चांदी जहां अपने हाई से करीब 1.96 लाख रुपये प्रति किलो नीचे है, वहीं सोना भी लगभग 50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता मिल रहा है। ऐसे में निवेश या खरीदारी की योजना बना रहे लोगों के लिए बाजार की चाल पर नजर रखना जरूरी हो जाता है।
चांदी की कीमत में जोरदार उछाल
Multi Commodity Exchange (MCX) पर चांदी की कीमत में पिछले सप्ताह अच्छा उछाल दर्ज किया गया। 2 अप्रैल को चांदी का भाव 2,32,495 रुपये प्रति किलोग्राम था, जो सप्ताह के अंत तक बढ़कर 2,43,300 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया। यानी एक हफ्ते में चांदी करीब 10,805 रुपये महंगी हो गई। घरेलू बाजार में भी चांदी के दाम बढ़े हैं। Indian Bullion Jewellers Association (IBJA) के अनुसार, चांदी का भाव 2,27,813 रुपये से बढ़कर 2,39,934 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इस तरह इसमें करीब 12,121 रुपये प्रति किलो की तेजी आई। हालांकि इतनी तेजी के बाद भी चांदी अपने रिकॉर्ड स्तर 4,39,337 रुपये प्रति किलो से अभी भी करीब 1.96 लाख रुपये सस्ती मिल रही है।
24 कैरेट सोने का अब ये रेट
सोने की कीमत में भी सप्ताह के दौरान उछाल देखने को मिला। MCX पर 2 अप्रैल को सोने का वायदा भाव 1,49,680 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो बढ़कर सप्ताह के अंत में 1,52,690 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इस तरह सोना करीब 3,010 रुपये महंगा हुआ। घरेलू बाजार में भी सोने के दाम बढ़े हैं। यहां 24 कैरेट सोना 1,46,608 रुपये से बढ़कर 1,50,330 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसके बावजूद सोना अपने ऑल टाइम हाई 2,02,984 रुपये प्रति 10 ग्राम से अभी भी करीब 50,000 रुपये सस्ता बना हुआ है।
अलग-अलग कैरेट के सोने के दाम
घरेलू बाजार में सोने की विभिन्न क्वालिटी के दाम इस प्रकार हैं (GST और मेकिंग चार्ज के बिना):
24 कैरेट: 1,50,330 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट: 1,46,720 रुपये प्रति 10 ग्राम
20 कैरेट: 1,33,790 रुपये प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट: 1,21,770 रुपये प्रति 10 ग्राम
14 कैरेट: 96,960 रुपये प्रति 10 ग्राम
खरीदारी से पहले ध्यान रखने वाली बातें
अगर आप सोना या चांदी की ज्वेलरी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो सिर्फ बेस प्राइस देखकर फैसला न लें। IBJA द्वारा जारी किए गए रेट पूरे देश में समान होते हैं, लेकिन ज्वेलरी खरीदते समय इसमें GST और मेकिंग चार्ज अलग से जुड़ते हैं। ये चार्ज हर शहर और ज्वेलर के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं, जिससे अंतिम कीमत बढ़ जाती है। इसलिए खरीदारी से पहले पूरी लागत को समझना जरूरी है।
