Gold/Silver Price Crash: सोने-चांदी ने दिया बड़ा झटका, कीमत 2 लाख के पार... जानिए क्यों बढ़ रहे दाम

punjabkesari.in Monday, Mar 30, 2026 - 09:30 PM (IST)

नेशनल डेस्क : देश में शादी का सीजन शुरू होते ही सोने और चांदी की कीमतों में हलचल देखने को मिल रही है। सोमवार को दिल्ली में इन कीमती धातुओं के दाम में करीब 3% तक की तेजी दर्ज की गई। बाजार के जानकारों का कहना है कि शादी के सीजन में बढ़ती मांग और वैश्विक संकेतों के कारण यह उछाल आया है।

दिल्ली में क्या हैं ताजा भाव

ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक, चांदी की कीमत 7,000 रुपए बढ़कर 2,37,000 रुपए प्रति किलोग्राम (टैक्स सहित) पहुंच गई। वहीं, 99.9% शुद्धता वाला सोना 3,700 रुपए की तेजी के साथ 1,51,500 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 1,47,800 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,30,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

क्यों बढ़े सोना-चांदी के दाम

विशेषज्ञों के अनुसार, कीमतों में हालिया गिरावट के बाद खरीदारी बढ़ने से सोने-चांदी को सहारा मिला है। इसके अलावा, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में कमी और वैश्विक बाजार के सकारात्मक संकेतों से भी कीमतों में सुधार आया। वहीं, रुपये की कमजोरी ने भी घरेलू बाजार में सोने-चांदी के दाम को बढ़ावा दिया है। डॉलर के मुकाबले रुपया 95 के पार जाकर रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया, जिससे आयात महंगा हो गया।

महीनेभर में भारी गिरावट

हालांकि, सोमवार की तेजी के बावजूद मार्च महीने में सोना और चांदी दोनों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। 2 मार्च से अब तक सोने की कीमत में करीब 21,300 रुपए (12.3%) की गिरावट आई है। वहीं, चांदी की कीमत 63,000 रुपए (करीब 21%) तक टूट चुकी है।

आगे क्या रह सकता है ट्रेंड

विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। वैश्विक बाजार, डॉलर की चाल और कच्चे तेल की कीमतें आगे के रुख को तय करेंगी। फिलहाल शादी के सीजन में मांग बढ़ने से कीमतों को सहारा मिल रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News