Milk Price Hike : 5 रुपए बढ़ गए दूध के दाम, इस राज्य सरकार ने लिया बड़ा फैसला
punjabkesari.in Monday, Jun 01, 2026 - 08:09 PM (IST)
नेशनल डेस्क : जम्मू-कश्मीर के उपभोक्ताओं को आज से दूध खरीदने के लिए अपनी जेबें और ढीली करनी होंगी। जम्मू-कश्मीर डेयरी फार्मर्स एसोसिएशन (JKDFA) ने राज्य में दूध की कीमतों में ₹5 प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का बड़ा फैसला लिया है। दूध की यह नई दरें 1 जून से पूरे प्रदेश में प्रभावी रूप से लागू हो गई हैं।
एसोसिएशन का कहना है कि डेयरी उद्योग से जुड़े किसानों और सप्लायरों पर लगातार बढ़ रहे आर्थिक दबाव और महंगाई के कारण यह कदम उठाना बेहद जरूरी हो गया था।
विश्व दुग्ध दिवस पर एसोसिएशन का बड़ा फैसला
इस मूल्य वृद्धि की आधिकारिक घोषणा जेकेडीएफए के अध्यक्ष संदीप सिंह चिब ने 'विश्व दुग्ध दिवस' के अवसर पर की। उन्होंने साफ किया कि यह फैसला किसी मुनाफे के लिए नहीं, बल्कि डेयरी क्षेत्र को घाटे से उबारने के लिए लिया गया है। इस फैसले के तहत किसी एक विशेष कैटेगरी नहीं, बल्कि सभी श्रेणियों (Full Cream, Toned आदि) के दूध पर ₹5 प्रति लीटर की समान बढ़ोतरी की गई है।
