30 May Petrol Diesel Price: क्या आज बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम? जानें ताजा रेट
punjabkesari.in Saturday, May 30, 2026 - 10:01 AM (IST)
30 May Petrol Diesel Price : देश के आम नागरिकों और वाहन चालकों की जेब पर महंगाई का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। हालांकि आज शनिवार (30 मई) को सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है लेकिन पिछले दिनों हुई लगातार बढ़ोतरी के कारण ईंधन के दाम इस समय आसमान छू रहे हैं। बता दें कि बीते सोमवार (25 मई) को ही पेट्रोल-डीजल में ₹2.50 प्रति लीटर से ज्यादा का बड़ा इजाफा किया गया था जो महज दो हफ्तों के भीतर चौथी बड़ी बढ़ोतरी थी।
जानकारी के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं जिसका सीधा असर अब घरेलू बाजार पर देखने को मिल रहा है। बीते 15 मई से लेकर अब तक पेट्रोल और डीजल के दामों में कुल मिलाकर करीब ₹7.50 प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी की जा चुकी है।
टूटा 4 साल का रिकॉर्ड
इस ताजा उछाल के बाद देश में ईंधन के दाम मई 2022 के बाद के अपने सबसे उच्चतम स्तर (Highest Levels) पर पहुंच गए हैं। इससे पहले लोकसभा चुनावों से ठीक पहले मार्च 2024 में तेल की कीमतों में ₹2 प्रति लीटर की मामूली कटौती की गई थी जिसके बाद करीब दो साल तक दाम स्थिर थे।
यह भी पढ़ें: IMD Rain Alert : दिल्ली समेत 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार में ओले गिरने की चेतावनी
जानें क्यों बढ़ रहे हैं दाम?
इस तेल संकट की असली वजह पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में ईरान संघर्ष और पिछले तीन महीनों से जारी युद्ध है। इस तनाव ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति (Energy Supplies) को पूरी तरह चरमरा दिया है।
चूंकि भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए भारी मात्रा में खाड़ी (Gulf) देशों पर निर्भर है इसलिए इसका सबसे बड़ा नुकसान भारतीय उपभोक्ताओं को उठाना पड़ रहा है। आंकड़ों के मुताबिक, भारत अपनी जरूरत का:
40 प्रतिशत कच्चा तेल (Crude Oil)
यह भी पढ़ें: Major action by US Army: प्रशांत महासागर में संदिग्ध ड्रग्स नाव पर हमला, 3 तस्करों की मौत
65 प्रतिशत प्राकृतिक गैस (Natural Gas)
90 प्रतिशत एलपीजी (LPG)
इन्हीं खाड़ी देशों से आयात करता है जो इस युद्ध के कारण बुरी तरह प्रभावित हुई है।
प्रमुख शहरों में आज पेट्रोल का भाव (प्रति लीटर)
शहर पेट्रोल की कीमत बदलाव
नई दिल्ली 102.12 0.00
मुंबई 111.21 +0.03
कोलकाता 113.51 0.00
चेन्नई 108.01 +0.16
बेंगुलुरु 110.89 0.00
हैदराबाद 115.73 +0.04
तिरुवनंतपुरम 115.49 0.00
जयपुर 112.69 +0.39
पटना 113.65 -0.07
गुरुग्राम 103.17 +0.40
नोएडा 101.92 -0.04
लखनऊ 102.04 0.00
प्रमुख शहरों में आज डीजल का भाव (प्रति लीटर)
शहर डीजल की कीमत बदलाव
नई दिल्ली 95.20, 0.00
मुंबई 97.83, 0.00
कोलकाता 99.82, 0.00
चेन्नई 99.78, +0.12
बेंगुलुरु 98.80, 0.00
हैदराबाद 103.82, 0.00
तिरुवनंतपुरम 104.41, 0.00
जयपुर 97.78, +0.33
पटना 99.65, -0.06
गुरुग्राम 95.83 +0.39
नोएडा 95.37 -0.07
लखनऊ 95.53, 0.00
