₹17,000 में सोने की अंगूठी! क्या 1 ग्राम गोल्ड रिंग खरीदना फायदे का सौदा है?

punjabkesari.in Wednesday, Feb 11, 2026 - 04:57 PM (IST)

1 Gram Gold Ring Price: इस बदलते दौर में फैशन का परिभाषा भी बदल रही है। लोग अब भारी फैशन की जगह 'मिनिमलिस्ट' (Minimalist) फैशन अपना रहे हैं। इसी बीच लोग अब डेली वेयर या फिर शादी- पार्टियों में भारी- भरकम गहने पहनने की जगह हल्के गहने पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा गिफ्ट देने या बच्चों के लिए लोग 1 ग्राम जैसे बेहद हल्के वजन की अंगूठी तलाशते हैं। हालांकि, दिखने में आकर्षक लगने वाली यह छोटी सी अंगूठी जेब पर भारी पड़ सकती है और इसकी मजबूती पर भी सवाल रहते हैं।

PunjabKesari

 क्या यह टिकाऊ है?

ग्राम सोने की अंगूठी आमतौर पर 22 कैरेट सोने में बनाई जाती है। सोना एक नरम धातु है, इसलिए सिर्फ 1 ग्राम वजन में बनी अंगूठी काफी पतली होती है और रोजाना इस्तेमाल में आसानी से मुड़ या टूट सकती है। इतने कम वजन में भारी स्टोन या जटिल नक्काशी करना नामुमकिन होता है। इसमें केवल सिंपल बैंड या लेजर-कट डिजाइन ही उपलब्ध होते हैं।

 मेकिंग चार्ज का खेल

ज्वेलर्स दो तरह से मेकिंग चार्ज वसूलते हैं। यह आमतौर पर ₹300 से ₹1,000 के बीच होता है। अधिकांश ब्रांडेड शोरूम सोने की कीमत का 10% से 25% तक मेकिंग चार्ज लेते हैं। हल्के गहनों पर प्रतिशत अक्सर ज्यादा होता है क्योंकि मेहनत उतनी ही लगती है।

PunjabKesari

1 ग्राम अंगूठी की कीमत का कैलकुलेशन

यदि 22 कैरेट सोने का भाव लगभग ₹14,530 प्रति ग्राम (फरवरी 2026 के अनुसार) है, तो बिल कुछ इस तरह बनेगा:

 (Component)

 (Estimated Cost)

1 ग्राम सोने की कीमत (22K)

₹14,530

मेकिंग चार्ज (15% मानकर)

₹2,180

हॉलमार्किंग शुल्क (BIS)

₹45

GST (सोने + मेकिंग पर 3%)

₹501

कुल अनुमानित कीमत

₹17,256

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News