10g Gold Rate: सोने की कीमतों में गिरावट के बाद अचानक आई बढ़ोतरी, इतने हो गए दाम
punjabkesari.in Monday, Feb 02, 2026 - 06:35 PM (IST)
नेशनल डेस्कः पिछले 48 घंटों में सोने के बाजार ने निवेशकों को एक रोलरकोस्टर राइड पर बैठा दिया है। कल और आज सुबह की तेज गिरावट के बाद दोपहर के सत्र में सोने की कीमतों में मजबूती देखी जा रही है। निवेशक इसे ‘डेड कैट बाउंस’ या निचले स्तर पर खरीदारी का संकेत मान सकते हैं। MCX पर 24 कैरेट सोने का भाव शाम 6 बजे 1,556 रुपये यानी 1.05% बढ़त के साथ 1,49,309 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुँच गया।
वहीं, चांदी के दाम में गिरावट जारी है, हालांकि गिरावट की रफ्तार अब धीमी हो गई है। MCX पर मार्च कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी के भाव में 7,259 रुपये यानी 2.73 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई, जिससे चांदी का भाव 2,58,393 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर हुआ।
सोने में अचानक तेजी के पीछे क्या कारण हैं?
वैल्यू बाइंग (Value Buying) – जब सोने की कीमतों में अचानक गिरावट आती है, बड़े ज्वेलर्स और निवेशक इसे अवसर मानकर खरीदारी करते हैं। इस ताज़ा खरीदारी ने सोने के भाव को ऊपर धकेला है।
शॉर्ट कवरिंग – जिन निवेशकों ने गिरावट के दौरान शॉर्ट सेलिंग की थी, वे अब मुनाफा सुरक्षित करने के लिए सोना खरीद रहे हैं। इस कारण मांग और कीमत दोनों बढ़ गए हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर – वैश्विक बाजार (COMEX) में भी सोना $4,600 और चांदी $79 के स्तर के ऊपर लौट आई हैं। इसका सीधा असर भारतीय बाजार पर पड़ा है।
